जय राम????जय जोहार साथियों
????डोंगरगढ़ विधायक का कारनामा भाजपा के जनपद सदस्य को जबरदस्ती गमछा पहनाकर कांग्रेस प्रवेश करवाया।
????डोंगरगढ़ विधायक भुनेश्वर बघेल चुनाव नजदीक आते ही ग्रामीण क्षेत्रों में तिरंगा यात्रा निकालकर जनसंपर्क कर रहे है और अपनी पार्टी का गमछा भेंट कर जनाधार बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। तिरंगा यात्रा ग्राम घुमका पहुँचने पर घुमका क्षेत्र के जनपद सदस्य एवं बीजेपी नेता दिलीप पटेल को भी गमछा भेंट करते उनकी फोटो लेकर मोबाइल में वायरल किया गया।

????सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार तिरंगा यात्रा जब घुमका पहुँची तो वहाँ विधायक जी को कांग्रेस का कार्यकर्ता ही नहीं मिला एवं भाजपा के जनपद सदस्य दिलीप पटेल को जबरदस्ती कांग्रेस का गमझा पहना कर फोटोशुट करवाया एवं सोशल मीडिया में वायरल किया। जबकि दिलीप पटेल तिरंगा यात्रा देखने बस स्टैंड के पास खड़े थे। जनपद सदस्य दिलीप पटेल ने कहा कि वे भाजपा के कार्यकर्ता हैं और आजीवन भाजपा से जुड़े रहेंगे। साथ ही उन्होंने विधायक के कृत्य को शर्मनाक बताते हुए उनकी कड़ी भर्त्सना की।
विमल अग्रवाल-संपादक✍
डी.जी.न्यूज़ डोंगरगढ़







