सड़क चौड़ीकरण का मुआवजा ना मिलने से नाराज किसानों ने दी सड़क खोदने की धमकी। राजेश श्यामकर के नेतृत्व में सौंपा ज्ञापन।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम????जय जोहार साथियों

????जिला पंचायत सदस्य राजेश श्यामकर के नेतृत्व में ग्रामीण किसानों ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

▶️ सड़क चौड़ीकरण का मुवावजा नहीं मिला तो सड़क खोदने की चेतावनी भी दी।

????राजनंदगांव- डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता व जिला पंचायत सदस्य राजेश श्यामकर सड़क की समस्या को लेकर अपने क्षेत्रवासियों की आवाज बुलंद कर दी है। उन्होंने करीब दो दर्जन किसानों सहित क्षेत्रवासियों को लेकर सड़क चौड़ीकरण में किसानों को मुआवजा दिलाने की माँग पुरजोर तरीके से की है। अगर मुआवजा नहीं मिला तो किसान अपने हिस्से की जमीन में बनी सड़क खोद डालेंगे।
????राजेश श्यामकर ने बताया कि कलडबरी, हरडुआ से पटेवा तक वर्ष 2016 में 13 किमी लंबी सड़क का चौड़ीकरण किया गया था। इस निर्माण में कई ग्रामीणों की जमीन इसके हद में आ गई। अब तक इन ग्रामीणों के मुआवजे की फाइल दफ्तरों के चक्कर काट रही है।

????श्यामकर के नेतृत्व में 23 ग्रामीण बुधवार को पीडब्ल्यूडी दफ्तर पहुँचे और मुआवजे की माँग की। यदि दो माह बाद भी इन ग्रामीणों को मुआवजा नहीं मिला तो वे उसी सड़क को खोदकर धरना देंगे। लेटलतीफी राजस्व के अफसरों के द्वारा की गई है। इसी वजह से मुआवजा का ऑर्डर अब तक पारित नहीं हो पाया है। पूर्व में इन ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के भेंट मुलाकात में भी आवेदन दिया था। बावजूद अब तक इस मामले में प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ा मुआवजे के लिए किसान दर-दर भटक रहे । उनकी जमीन तो ले ली गई लेकिन मुआवजा नहीं मिलने से अब आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इस वजह से उन्होंने प्रदर्शन का निर्णय लिया है। आने वाले समय में वे सड़क भी खोदेंगे और लगातार धरना भी देंगे, ये अल्टीमेटम पीडब्लूडी के अफसरों को दिया है। ग्रामीणों के पहुँचने के बाद दफ्तर के बाबुओं ने पुरानी फाइल निकाली। हालांकि वे भी इस संबंध में कुछ वाजिब जवाब नहीं दे पाए जिससे ग्रामीण संतुष्ट हो सकें। इस दौरान राजेश श्यामकर के साथ मुख्य रूप से किसान स्वामी शिवेंद्र वर्मा, पूरन लाल, ठाकुर राम, तिलांबर, भूपेंद्र साहू, रुप लाल, मणीबाई, हिरेंद्र कुमार, मिलापा बाई, मोहन लाल, भागवत वर्मा, दिगंबर वर्मा, कोमल वर्मा, राजकुमार वर्मा, सरजू चर्मा, धुरसिंग, रखमणी उपस्थित रहे।

विमल अग्रवाल✍

डी.जी.न्यूज़ डोंगरगढ़

1
0
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!