डोंगरगढ़-दक्षिण बोरतलाव वन परिक्षेत्र के भ्रष्टाचार का बड़ा सबूत लगा डी.जी.न्यूज़ के हाथ।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम????जय जोहर साथियों

????डी.जी.न्यूज़ डोंगरगढ़ के हाथ लगा दक्षिण बोरतलाव वन परिक्षेत्र के अजीबोगरीब कारनामें का सबूत।
????दक्षिण बोरतलाव वन परिक्षेत्र अधिकारी द्वारा इतना भ्रष्टाचार किया गया जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती।
????सूचना के अधिकार से जानकारी प्राप्त हुई जिसमें बोरतलाव निवासी किसान के ट्रेक्टर वाहन से छिंदीजोब से खुर्सीपार मार्ग पर कुल दूरी 2.5 किलोमीटर वनमार्ग में मरम्मत कार्य दर्शाया गया है।

????हैरानी की बात तो यह है कि जिस ट्रैक्टर से वनमार्ग का मरम्मत कार्य दर्शाया गया है वह वाहन क्रमांक किसी ट्रैक्टर का ना होकर भिलाई निवासी व्यक्ति के मारूति अल्टो का है।
????इस वनमार्ग के मरम्मत कार्य की अवधि 9/10/2021 से 13/10/2021 के कार्य के लिए बाकायदा 15671रू का भुगतान भी किया गया था। उक्त वाहन क्रमांक की पर्टीकुलर जानकारी आरटीओ आफिस से निकालने पर पूरा फर्जीवाड़ा सामने आया। इस संबंध में वन विभाग के अधिकारियों से बात करने पर वे ये कहकर पल्ला झाड़ने लगे की ये उनके कार्यकाल का नहीं है।
यह तो भ्रष्टाचार की सिर्फ एक झलक है, शीघ्र ही उत्तर बोरतलाव, दक्षिण बोरतलाव, डोंगरगढ़ वन परिक्षेत्र एवं चिरचारी वन परिक्षेत्र में भ्रष्टाचार की पोल खोलने वाले समाचार के साथ फिर मिलेंगे।

विमल अग्रवाल✍संपादक

डी.जी.न्यूज़????डोंगरगढ़

खबरें जरा हट के …

2
0
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!