घुमका-एक करोड़ का फर्जी एग्रीमेंट तैयार कर 60एकड़ जमीन बेचने की फिराक में दो गिरफ्तार।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम????जय जोहार साथियों

थाना घुमका जिला राजनांदगांव 15/03/2024

????फर्जी एग्रीमेंट, दस्तावेज तैयार कर भूमि विक्रय करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार
????ग्राम पटेवा स्थित प्रार्थी की करीब 60 एकड भूमि को आरोपीयों द्वारा फर्जी तरीके से एक करोड़ रूपये बयाना राशि में लेने के नाम पर कूटरचित इकरारनामा तैयार कर प्रार्थी की भूमि को बिक्री करने के फिराक में थे।
आरोपियों के कब्जे से कूटरचित स्टाम्प, भूमि के दस्तावेज व घटना में प्रयुक्त क्रेटा चार पहिया वाहन जप्त।

????गिरफ्तार 02 आरोपियों के नाम-

1- हिमांशु साहू पिता सोहन साहू उम्र 33 वर्ष निवासी वंदना पैलेस लखोली जनता कालोनी थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव
2- पियुष त्रिपाठी पिता स्व० प्रहलाद त्रिपाठी उम्र 36 वर्ष निवासी कैम्प 1 भिलाई थाना छावनी जिला दुर्ग। हाल पता चिखली वार्ड नं 06 पुलिस चौकी चिखली थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव।

????विवरण- दिनांक 15.03.2024 को प्रार्थी कपिल वरू पिता पुरूषोत्तम भाई वरू निवासी रिद्धी सिद्धी कालोनी राजनांदगांव द्वारा घुमका थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि ग्राम पटेवा, मासूल, रेंगाकठेरा, ईरइखुर्द स्थित प्रार्थी के एवं उनके परिजनों के नाम संयुक्त रूप से उनके स्वामित्व की भूमि करीब 60 एकड़ को आरोपी हिमांशु साहू एवं पियुष त्रिपाठी के द्वारा आपस में मिलकर धोखाधड़ी के प्रयोजन से फर्जी तरीके से भूमि स्वामियों के फर्जी हस्ताक्षर कर कूटरचित स्टाम्प व इकरारनामा तैयार कर प्रार्थी के उक्त भूमि को आरोपी हिमांशु साहू द्वारा क्रय करने के एवज में एक करोड़ रूपये बयाना राशि भूमि स्वामी को देना बताकर कूटरचित दस्तावेज, एग्रीमेंट लोगों को दिखाकर बिक्री करने के लिए खरीददार ढुंढ रहे हैं। प्रार्थी की सूचना पर थाना घुमका में आरोपियों के विरूद्ध धारा 420,467,468,511,34,120-B भादवि० के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
????प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारीयों के निर्देशन में थाना प्रभारी घुमका निरीक्षक विनय कुमार पम्मार के नेतृत्व में घुमका पुलिस के द्वारा आरोपी हिमांशु साहू एवं पियुष त्रिपाठी को तत्काल दिनांक 15-03-2024 को हिरासत में लेकर पुछताछ किया गया। आरोपीयों द्वारा पुछताछ में धोखाधड़ी के प्रयोजन से भूमि स्वामीयों का फर्जी हस्ताक्षर कर फर्जी एग्रीमेंट व स्टाम्प तैयार कर प्रार्थी के भूमि को बिक्री करने हेतु ग्राहक ढूंढना स्वीकार किया गया।
????आरोपीयों के कब्जे से फर्जी एग्रीमेंट, स्टाम्प व जमीन के दस्तावेज एवं घटना में प्रयुक्त चार पहिया क्रेटा वाहन क्रमांक CG 08 AA 8887 को जप्त किया गया। आरोपी हिमांशु साहू व पियुष त्रिपाठी को दिनांक 15-03-2024 को गिरफ्तार कर न्यायालय राजनांदगांव के समक्ष पेश किया गया।

विमल अग्रवाल✍संपादक

डी.जी.न्यूज़ डोंगरगढ़

1
0
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!