बाज़ार अतरिया(खैरागढ़)–नवविवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले दहेजलोभी पति और सास गिरफ्तार।

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"border":1,"transform":1,"addons":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम????जय जोहार साथियों

थाना खैरागढ़ जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई 12/04/2024

????दहेज की मांग को लेकर नवविवाहित महिला को प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए मजबुर करने वाले आरापियों को किया गया गिरफ्तार।

????त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों के निवास ग्राम बाजार अतरिया के आसपास दबिश देकर छुपे आरोपिगण को लिया गया हिरासत में।

????विवरणः- मृतिका की शादी वर्ष 2022 में ग्राम बाजार अतरिया निवासी रोशन वर्मा के साथ हुई थी घटना दिनांक को मृतिका की शादी को एक वर्ष हुआ था जो घटना समय में नवविवाहिता थी। मृतिका पति रोशन वर्मा उम्र 22 साल निवासी बाजार अतरिया थाना खैरागढ़ जिला केसीजी के ससुराल वालों पति रोशन वर्मा, सास मेहतरीन वर्मा के द्वारा मृतिका को दहेज कम लाई एवं दहेज में मोटर सायकल व पैसे भी नहीं लाई कहकर दहेज की मांगकर मृतिका के साथ आये दिन लड़ाई झगड़ा कर शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करने पर मृतिका प्रताड़ना से तंग आकर दिनांक 26.03.23 को अपने ससुराल ग्राम बाजार अतरिया में जहर सेवन कर ली जहां अस्पताल में ईलाज के दौरान दिनांक 29.03.23 को उसकी मृत्यु हो गई। जांच में पाया गया की मृतिका के साथ दहेज की मांग को लेकर आये दिन लड़ाई झगड़ा कर शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने से मृतिका जहर सेवन कर आत्महत्या की।

???? मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला केसीजी के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी खैरागढ़ प्रशिक्षु उपुअ प्रतिभा लहरे के नेतृत्व में आरोपी के पता साजी हेतु टीम गठीत कर रवाना किया गया जो मुखबीर से सूचना प्राप्त होने पर आरोपी के निवास स्थान ग्राम बाजार अतरिया में दबिश देकर आरोपियों 1. रोशन वर्मा पिता स्व० छन्नूलाल वर्मा उम्र 26 साल, 2. मेहतरीन बाई वर्मा पति छन्नूलाल उम्र 70 साल निवासी बाजार अतरिया थाना खैरागढ़ को हिरासत में लिया गया। आरोपियों से कड़ाई से पुछताछ करने पर अपना जुर्म करना स्वीकार किए जाने पर धारा 304-बी, 34 भादवि0 पंजीबद्ध कर ज्युडिशियल रिमांड पर भेजा गया।

????उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रशिक्षु उपुअ प्रतिभा लहरे, उप निरीक्षक बिल्कीस बेगम, सउनि० चैतुराम आर्य, आर0 1680 शैलेन्द्र पटेल सिंह, आरक्षक 821 लक्ष्मण साहू, आरक्षक 156 प्रदीप यादव, आरक्षक 1657 मणिशंकर वर्मा, आरक्षक 1674 विजय कुर्रे आर० धर्मेन्द्र चंद्राकर आर0 518 अनिल ध्रुवे का विशेष योगदान रहा।

विमल अग्रवाल✍️

संपादक डीजी न्यूज डोंगरगढ़

1
0
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!