जय राम????जय जोहार साथियों
थाना–घुमका दिनांक 24-04-2024
????पैसों के लिए अपनी ही मां की हत्या कर घर के कुंए में फेंकने वाले आरोपी पुत्र को चंद घंटों में घुमका पुलिस ने किया गिरफ्तार।
????नाम आरोपी – टुमन साहू पिता स्व0 चंदन साहू उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम बिजेतला थाना घुमका जिला राजनांदगांव
????विवरण–दिनांक 23-04-2024 के प्रात: थाना घुमका पुलिस को सूचना मिली कि थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम बिजेतला निवासी कांति बाई साहू उम्र 65 वर्ष की संदेहास्पद मृत्यु हुई है जिसके शव को मृतिका के घर में स्थित कुंए में से निकाला गया है। उक्त सूचना पर घुमका थाने से पुलिस स्टाफ घटना स्थल पहुंचकर मौके पर मर्ग कायम कर जांच की गई। घटना स्थल व शव निरीक्षण दौरान प्रथम दृष्टया मृतिका कांति बाई साहू को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा भारी वस्तु से उसके सिर, माथे, चेहरे व गर्दन में गंभीर चोंट पहुंचाकर हत्या करना तथा शव को छिपाने के उद्देश्य से मृतिका के घर के कुंए में फेंकना पाये जाने पर मौके पर अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध धारा – 302, 201 भादवि0 कायम कर विवेचना में लिया गया था। विवेचना के दौरान यह तथ्य सामने आया कि घटना के बाद से मृतिका का छोटा पुत्र टुमन परिजनों के जानकारी के बिना कहीं फरार है एवं मृतिका का पहना हुआ चांदी का करधन भी गायब है।घुमका पुलिस के द्वारा आरोपी की पतासाजी के दौरान आरोपी टुमन साहू का लोकेशन दुर्ग जिले के उतई क्षेत्र में मिलने से थाना स्तर से टीम गठित कर अविलंब आरोपी के लोकेशन में पहुंचे जहां आरोपी टुमन साहू मोटर सायकल से बालोद की तरफ भागने का प्रयास कर रहा था। जिसे पुछताछ हेतु दिनांक 23-04-2024 को हिरासत में लेकर थाना लाये ।
????पुलिस पुछताछ में आरोपी टुमन द्वारा बताया गया कि उसे बैगा गुनिया के ईलाज हेतु 36,000 रूपये की आवश्यकता थी आरोपी द्वारा दिनांक घटना 23-04-2024 के करीब 07 बजे जब आरोपी की माता व आरोपी दोनों घर पर ही थे उस समय आरोपी पुत्र ने अपनी मां से पैसों की मांग किया मां कांति बाई द्वारा शराब पीकर उडा देते हो कहकर नहीं दूंगी कहकर डांटने लगी जिस बात से आरोपी पुत्र आक्रोशित होकर अपनी मां को घर के परछी में रखे लोहे के हथौडे से लगातार सिर, मांथे व चेहरे पर वार कर हत्या करना तथा मृतिका के पहने चांदी के करधन को निकालकर अपने पास रखकर शव को छिपाने के उद्देश्य से घर के ही कुंए में फेंक चांदी के करधन को लेकर मोटर सायकल से फरार होकर धमधा क्षेत्र के गांव पेण्ड्रावन में ज्वेलर्स में मृतिका के करधन को बेचकर पैसे लेकर वहां से बालोद तरफ भागने की फिराक में था।
????आरोपी के बताए अनुसार घटना में प्रयुक्त लोहे का हथौडा, खुन से सना हुआ आरोपी का कपडा, मोटर सायकल क्रमांक CG 08 AD 2649, चांदी का करधन व नगदी 40,280 रूपये बरामद कर जप्त किया गया। आरोपी को आज दिनांक 24-04-2024 को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
????उक्त कार्यवाही में थाना घुमका से थाना प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार पम्मार, उप निरी0 विक्रात सुरेश कुमार सिंह, खेदूराम उइके , आरक्षक गौतम सिंह, C.P. साहू, गोवर्धन कंवर, यशवंत साहू, यशवंत बंजारे सायबर सेल राजनांदगांव से आरक्षक आदित्य सिंह व हेमंत साहू की भूमिका सराहनीय रही।
विमल अग्रवाल
संपादक–डीजी न्यूज़ डोंगरगढ़







