जय राम????जय जोहार साथियों
थाना- ठेलकाडीह जिला–केसीजी (छ0ग0) दिनांक 30.06.2024
????अपने चाय दुकान में अवैध शराब रखकर बिक्री करने वाली महिला आरोपी ठेलकाडीह पुलिस की गिरफ्त में।
????आरोपी के चाय दुकान में रेड कार्यवाही कर अवैध शराब 93 पौवा जप्त किया गया।
????थाना प्रभारी ठेलकाडीह अम्बरीश शर्मा के नेतृत्व में थाना ठेलकाडीह में अवैध शराब एवं जुआ/सट्टा के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 30.06.2024 को थाना ठेलकाडीह पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वाले कोचियों के विरूद्ध अभियान के तहत सूचना के आधार पर अधिक मात्रा में अवैध शराब रखकर आरोपी प्रभा बाई साहू द्वारा अपने चाय दुकान में शराब बिक्री कर रही है की सूचना पर थाना ठेलकाडीह पुलिस द्वारा टीम गठित कर आरोपी प्रभा बाई साहू निवासी पदुमतरा के चाय दुकान में रेड कार्यवाही कर 57 पौवा सिंडीकेट अंग्रेजी व्ही0 20 पौवा अंग्रेजी व्ही० शराब जिसकी ढक्क्न के उपर GRET GALLEON V LTD लिखा हुआ 16 पौवा देशी प्लेन शराब कीमत 1440₹ कुल 93 पौवा कुल कीमत 11250₹ एवं बिक्री रकम 2700₹ जुमला कीमत 13950₹ के साथ पकडा गया। पूर्व में भी आरोपी एवं उसके लड़के के खिलाफ अवैध शराब ब्रिकी का अपराध पंजीबद्ध होने के कारण आरोपी के विरूद्ध धारा 34 (2) आब0 एक्ट के तहत अपराध कायम कर न्यायालय में न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
????संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना ठेलकाडीह निरीक्षक अम्बरीश शर्मा, सउनि० सरस्वती नेताम, राजकुमार महिलांगे, आर0 1011 विष्णू वर्मा, आर० 1324 अमर सिंग चन्द्रवंशी, म०आर० 433 श्रद्धा सेवता का विशेष सराहनीय योगदान रहा।
डीजी न्यूज़ डोंगरगढ़
संपादक–विमल अग्रवाल







