जय राम????जय जोहार साथियों
????डोंगरगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो अर्न्तराज्यीय शराब तस्कर डोंगरगढ़ पुलिस के हत्थे चढ़े।
????मध्यप्रदेश राज्य निर्मित 200 नग गोवा व्हीस्की अंग्रेजी शराब कुल मात्रा- 36 लीटर एवं एक चारपहिया वाहन सहित कुल- 8,27,000 ₹ की जप्ती।
????फरार आरोपी आदतन शराब तस्कर गामन निषाद के खिलाफ थाना में कई मामले हैं दर्ज।
????थाना प्रभारी जितेन्द्र वर्मा के दिशा-निर्देश में डोंगरगढ़ पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार गस्त पेट्रोलिंग कर अवैध गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है। आज दिनांक- 08.08.2024 को डोंगरगढ़ पुलिस को पेट्रोलिंग दौरान ग्राम चिद्दो पनियाजोब रेलवे स्टेशन जाने वाले रोड के पास एक कार में मध्यप्रदेश निर्मित गोवा व्हीस्की अंग्रेजी शराब बिक्री करने की सूचना मिलने पर डोंगरगढ़ पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच घेराबंदी कर दो व्यक्ति को पकड़े – 01. दिपम बघेल पिता ईश्वर चंद बघेल उम्र- 36 साल निवासी इंदिरा नगर डोंगरगढ़ एवं 02. मोहित लाउत्रे पिता पृथ्वी नाथ लाउत्रे उम्र- 26 साल निवासी बुधवारी पारा डोंगरगढ़ का रहने वाला बताये एवं फरार हुये व्यक्ति का नाम गामन निषाद निवासी बुधवारी पारा का होना बताये।
????पकड़े गये आरोपियों से पुछताछ करने पर फरार आरोपी गामन निषाद के साथ मिलकर मध्यप्रदेश से मारूती सुजूकी सियाज कार क्रमांक- सीजी 07 बीजी 9092 में शराब लाकर डोंगरगढ़ क्षेत्र में बेचने लाना बताये। आरोपियों के कब्जे से छत्तीसगढ़ राज्य में नान ड्यूटी पेड शराब कुल 200 नग गोवा व्हीस्की अंग्रेजी शराब मध्यप्रदेश राज्य निर्मित कुल मात्रा- 36 लीटर किमत- 27000 ₹ एक मारूती सुजूकी सियाज कार क्रमांक- सीजी 07 बीजी 9092 किमती- 8,00,000 ₹ कुल किमत- 8,27,000 ₹ एवं दो नग मोबाईल को जप्त कर धारा- 34(2), 36 आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर मौके पर पकड़े गये आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।
????फरार आरोपी गामन निषाद जो आदतन शराब तस्कर है इसके पूर्व भी उसके विरूद्ध थाना डोंगरगढ़ एवं आसपास के थाना में अवैध शराब परिवहन करने के कई मामले दर्ज हैं जिसकी पता तलाश की जा रही है।
????उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी डोंगरगढ़ निरीक्षक जितेन्द्र वर्मा, उप.निरी.राजेश कुमार, योगेश पटेल, आरक्षक प्रयांश सिंह, राजेन्द्र साहू, युगेन्द्र देशमुख, बिरंची टण्डन, चमन साहू, लीलाधर मण्डलोई एवं सायबर सेल राजनांदगांव से आरक्षक परिवेश वर्मा, हरिश ठाकुर का विशेष योगदान रहा।
डीजी न्यूज़ डोंगरगढ़
संपादक–विमल अग्रवाल








