जय राम????जय जोहार साथियों
????अवैध शराब बिक्री पर डोंगरगढ़ पुलिस की लगातार कार्यवाही।
????आरोपी 150 पौवा अंग्रेजी/देशी शराब के साथ गिरफ्तार।
????वरिष्ठ पुलिस अधिकारीयों के दिशा-निर्देश में डोंगरगढ़ पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों, शराब कोचियों, सटोरियों, संदिग्ध व्यक्तियों, पॉकेटमार, चाकुबाज एवं अन्य असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखकर लगातार कार्यवाही की जा रही है।
????आज दिनांक 03.09.2024 को अवैध शराब बिक्री की सूचना पर आरोपी द्वारका प्रसाद राउत पिता सुखदेव राउत उम्र- 38 साल निवासी बम्लेश्वरी वार्ड, राजीव नगर डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव (छ0ग0) को उसके घर के पास अवैध रूप से शराब बिक्री हेतु रखे हुये शराब के साथ पकड़कर आरोपी के कब्जे से 100 नग च्वाईस व्हीस्की अंग्रेजी शराब मात्रा- 18 बल्क लीटर किमत- 13000 ₹ एवं 50 नग देशी मदिरा प्लेन शराब मात्रा- 9 बल्क लीटर किमत- 4500 ₹ कुल- 150 पौवा अंग्रेजी/देशी शराब कुल मात्रा- 27 बल्क लीटर कुल किमत- 17500 ₹ को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा- 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।
????उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक शंकर गिरी गोस्वामी, आरक्षक प्रयांश सिंह, म0आर0- श्रद्धा बाघमारे का विशेष योगदान रहा।
डीजी न्यूज़ डोंगरगढ़
संपादक-विमल अग्रवाल








