डोंगरगढ़–ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ने छोड़ी पार्टी।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम????जय जोहार साथियों

????डोंगरगढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ने छोड़ा कांग्रेस का दामन।

????डोंगरगढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रहे संजय श्रीवास्तव ने आज कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष के नाम से जारी त्यागपत्र में उन्होंने बताया की डोंगरगढ़ वार्ड नं. 17 की जनता, कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठजनों के समर्थन के बावजूद मुझे “कुछ ऐसे लोग जो अपने हित को पार्टी के हित से ऊपर मानते हुये अपने घमंड और अहंकार में डूबे हुये हैं।” ऐसे लोगों के द्वारा दुर्भावनावश पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी बनाए जाने से रोका गया।

????आगे उन्होंने लिखा कि इसके पूर्व भी 2019 के नगर पालिका परिषद चुनाव में तात्कालिन ब्लॉक अध्यक्ष संजीव गोमास्ता को पटेल वार्ड नं. 17 में प्रत्याशी बनाये जाने के बाद बी-फार्म में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को अंधेरे में रख कर इन्हीं अहंकारी लोगों द्वारा कांट–छांट कर अंतिम समय में प्रत्याशी बदलने से पार्टी को नुकसान हुआ था। ऐसे लोगों के कारण ही कांग्रेस पार्टी को डोंगरगढ़ शहर में विधानसभा व लोकसभा चुनाव में भी शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। निरंतर उपेक्षा और चाटूकारों को बढ़ावा प्रदान करने के कारण पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता असंतुष्ट और दुखी हैं। डोंगरगढ़ शहर में सक्रीय एवं कर्मठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की हो रही निरंतर उपेक्षा के कारणों से मैं संजय श्रीवास्तव कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से आज दिनांक 30/01/2025 को इस्तीफा दे रहा हूँ।

????ज्ञात हो संजय श्रीवास्तव पूर्व में अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी के साथ ही नेहरू कालेज छात्रसंघ अध्यक्ष, युवक कांग्रेस के अध्यक्ष, एल्डरमैन एवं लम्बे समय से श्री बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट समिति में ट्रस्टी रहे हैं और वर्तमान समय में मां बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष हैं। संजय श्रीवास्तव सामाजिक कार्यक्रमों एवं कांग्रेस संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। ऐसे में एक कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ता की उपेक्षा करना कितना सही है ये आने वाले समय में जनता तय करेगी।

डीजी न्यूज़ डोंगरगढ़
संपादक–विमल अग्रवाल

2
0
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!