जय राम🙏जय जोहार साथियों
🔷नाबालिक बालिका के साथ छेडछाड करने वाले आरोपी प्रधान पाठक को चिखली पुलिस ने किया गिरफ्तार।
🔷आरोपी प्रधान पाठक इंसानों के बाडी पार्टस पढ़ाने के बहाने करता था बच्चों के साथ अश्लील हरकत।
🔴राजनांदगांव- दिनांक 09.08.2025 को प्रार्थी चौंकी चिखली में रिपोर्ट दर्ज कराया की इसकी नाबालिग लड़की के साथ स्कुल का प्रधानपाठक नेतराम वर्मा द्वारा बाडी पार्टस् पढ़ाने के बहाने बच्चियों को अपने ऑफिस मे बुलाकर बुरी नियत से अश्लील हरकत करते हुए छेड़़छाड़ कर प्राइवेट अंगो को छुना, सहलाना किया है जिससे बच्ची स्कुल जाने के नाम पर डर सहम गयी है। रिपोर्ट पर धारा 74 बीएनएस, 8,10 पाक्सो एक्ट अपराध घटित करना पाये जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया व मामला गंभीर प्रकृति का होने से मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दिया गया। निरीक्षक अरूण कुमार नामदेव के नेतृत्व में चौंकी चिखली पुलिस की टीम गठित कर फरार आरोपी की तलाश हेतु लगातार आरोपी के रिश्तेदारों, रूकने ठहरने के स्थानों, रेल्वे स्टेशन, बस स्टैण्ड एवं अलग-अलग क्षेत्रों में दबिश दिया जा रहा था कि आरोपी नेतराम वर्मा पिता स्व. जेठुराम वर्मा उम्र 52 साल निवासी चिखली शासकीय गर्वमेंट प्रेस के सामने वार्ड नं. 05 ओपी चिखली जिला राजनांदगांव बाहर भागने के फिराक में भिलाई सेक्टर फ्लाई ओवर के नीचे साधन का इंतजार कर रहा था जिसे पुलिस टीम द्वारा सतर्कता पूर्वक विभिन्न तकनीकी साधनों के प्रयोग से पकडा गया एवं कार्यवाही कर आरोपी को न्यायालय पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेजा गया।
डीजी न्यूज़ डोंगरगढ़
संपादक-विमल अग्रवाल








