राजनांदगांव- डिप्टी कलेक्टर और तहसीलदार की नौकरी लगाने के नाम पर 70 लाख रूपए की धोखाधड़ी।

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"border":1,"addons":1,"transform":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम🙏जय जोहार साथियों

🔷नौकरी लगाने व एम्स अस्पताल रायपुर में एडमिशन दिलाने के नाम पर झॉंसा देने वाला ठग गिरफ्तार।

🔷डिप्टी कलेक्टर, नायब तहसीलदार, कृषि विस्तार अधिकारी के पद पर एवं एम्स अस्पताल रायपुर में एमबीबीएस का एडमिशन दिलाने के नाम पर लिए 70,00,000 (सत्तर लाख) रूपये।

🔷आरोपी- उत्तम गौतम टण्डन पिता स्व0 गौतम टण्डन उम्र 45 साल निवासी सिंधी कॉलोनी, थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव।

🔴राजनांदगांव- प्रार्थी द्वारा दिनांक 28.07.2025 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी उत्तम गौतम टण्डन द्वारा प्रार्थी एवं पीड़ित के पुत्र को डिप्टी कलेक्टर एवं नायब तहसीलदार की नौकरी लगाने के नाम पर प्रार्थी से 35,00,000 (पैंतीस लाख) रूपये तथा अन्य पीड़ित से एक बच्चे को कृषि विस्तार अधिकारी तथा दूसरे बच्चे को एम्स अस्पताल रायपुर में एम0बी0बी0एस0 की एडमिशन कराने के नाम पर 35,00,000 (पैंतीस लाख) रूपये कुल 70,00,000/रूपये लेकर छलपूर्वक धोखाधड़ी किया है। रिपोर्ट पर थाना बसंतपुर में धारा 420 भादवि0 पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी द्वारा प्रार्थी एवं पीड़ित को उनके व्हाट्सएप में भेजे फर्जी नियुक्ति प्रमाण पत्र की छायाप्रति को प्रार्थी एवं पीड़ित द्वारा पेश करने पर जप्त कर प्रकरण में अपराध धारा 467,468,471 भादवि0 का अपराध पाये जाने से प्रकरण में उपरोक्त धारा समाहित किया गया।

थाना प्रभारी बसंतपुर निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी के निश्चित ठिकानों पर पतासाजी किया गया। विवेचना के दौरान ज्ञात हुआ कि आरोपी गौतम टण्डन अपने पैतृक निवास ग्राम सांगिनकछार में होने की सूचना मिलने पर तत्काल टीम रवाना कर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो जुर्म करना स्वीकार किया तथा प्रकरण में अन्य आरोपियों की संलिप्तता होना बताया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से आरोपी को जेल वारंट प्राप्त होने पर जिला जेल राजनांदगांव भेजा गया।

डीजी न्यूज़ डोंगरगढ़

संपादक-विमल अग्रवाल

2
0
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!