जय राम🙏जय जोहार साथियों
🔷गोविन्दा उत्सव को लेकर असामाजिक तत्व के व्यक्तियों पर डोंगरगढ़ पुलिस की कार्यवाही।
🔴डोंगरगढ़-गोविन्दा उत्सव के मद्देनजर डोंगरगढ़ पुलिस क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु लगातार गस्त पेट्रोलिंग कर अवैध गतिविधियों एवं संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रख रही है। आज दिनांक- 14.08.2025 को डोंगरगढ़ पुलिस द्वारा क्षेत्र के आम जनता शांति एवं सौहाद्रपूर्ण से गोविन्दा उत्सव मना सके इसे ध्यान में रखते हुये असामाजिक तत्व एवं हमेशा मारपीट लड़ाई-झगडे़ में संलिप्त रहने वाले 02 अनावेदकों के विरूद्ध, प्रतिबंधित करने हेतु धारा 170, 126, 135 बीएनएसएस के तहत कार्यवाही कर एसडीएम न्यायालय पेश किया गया। कार्यवाही किये गये दोनों अनावेदक अपने घर मोहल्ले में हमेशा लड़ाई-झगड़ा करते रहते थे समझाने पर भी नहीं मान रहे थे जिससे गांव एवं मोहल्ले की शांति व्यवस्था बिगड़ रही थी। प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किये गये व्यक्तियों का नाम-
01)देव सिंह बर्रे पिता मनहरण बर्रे उम्र- 35 साल निवासी ग्राम कातलवाही गली न0- 05, गोलू सरपंच के घर पास, थाना डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव
02)सोहेल खान पिता महमुद खान उम्र- 20 साल निवासी रजा नगर थाना डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव
डीजी न्यूज़ डोंगरगढ़
संपादक-विमल अग्रवाल








