जय राम🙏जय जोहार साथियों
🔷छुरिया विकासखंड स्तरीय गौ विज्ञान परीक्षा हेतु कार्यशाला का आयोजन शिकारी माहका में हुआ।
🔴छुरिया- गौ विज्ञान परीक्षा के लिए विकास खंड के सभी स्कूलों के प्राचार्य समन्वयक का वि.खं छुरिया गौ विज्ञान परीक्षा विभाग संयोजक पारस वर्मा के द्वारा शा. हायर सेकेंडरी स्कूल शिकारी माहका में बच्चों को परीक्षा के लिए प्रेरित करते हुए गौ माता के संवर्धन एवं संरक्षण के लिए जानकारी दी गई तथा गौ उत्पाद को कैसे घर घर पहुंचाया जाए, अर्क के उपयोग से स्वास्थ सेवा के लाभ, गोबर से जैविक खाद बना कर किचन गार्डन में तथा जगह की कमी होने पर घरों के छत में गमलों में सब्जियां उगाने एवं उपयोग करने आदि की ग्रामीण जनों की भूमिका पर चर्चा किया गया। उक्त कार्यक्रम में बीईओ, जिला नोडल संतोष वर्मा, खंड नोडल लक्ष्मन साहू, अभय वाजपेयी समाज सेवी, जिला सह संयोजक मोनेश साहू, खंड संयोजक मुनीराम यादव साथ ही छुरिया विकासखंड के सभी स्कूलों के प्राचार्य व शिक्षक उपस्थित रहे।
डीजी न्यूज़ डोंगरगढ़
संपादक-विमल अग्रवाल








