जय राम🙏जय जोहार साथियों
🔷सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल, दो पुलिस कर्मी हुए लाइन अटैच।
🔴डोंगरगढ़- दिनांक 14.11.2025 को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें रात्रि गस्त के दौरान प्र.आर. 100 राणा प्रसन्ना एवं आर.क. 960 गौरव शेण्डे, थाना डोंगरगढ़ आम जनता के साथ शराब के नशे में अभद्र व्यवहार करते हुए स्पष्ट रूप से दिख रहे हैं।
राजनांदगांव जिले की नई पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने मामले के संज्ञान में आते ही प्रथम दृष्टया पुलिस रेग्युलेशन के पैरा क. 64 की कंडिका 11 का उल्लंघन करते पाये गए प्र.आर. राणा प्रसन्ना एवं आर. गौरव शेण्डे, थाना डोंगरगढ़ को तत्काल प्रभाव से रक्षित केन्द्र राजनांदगांव में अटैच कर दिया।
डीजी न्यूज़ डोंगरगढ़
संपादक-विमल अग्रवाल
Post Views: 768








