जय राम🙏जय जोहार साथियों
🔷गौवंश के साथ अनैतिक कृत्य करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।

🔴राजनांदगांव-दिनांक 18.11.2025 को प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटना दिनांक 17.11.2025 को अज्ञात आरोपी द्वारा जूनी हटरी चौेंक राजनांदगांव में गौवंश के साथ अनैतिक कृत्य करने से आस्था को आहत पहुंचना बताया, रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ तत्काल थाना कोतवाली के द्वारा धारा 299 बीएनएस, 11 पशुओं के प्रति क्रुरता का निवारण अधिनियम 1960 कायम कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु घटना स्थल एवं उसके आसपास लगे सभी सी0सी0टी0व्ही0 कैमरा के फुटेज को खंगाला गया, फुटेज में मिले क्लु एवं मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी शेख असलम उम्र 55 वर्ष निवासी सिवनी (मध्यप्रदेश) को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया गया, जिसे आज दिनांक 21.11.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जेल वारंट प्राप्त होने पर जिला जेल राजनांदगांव में दाखिल किया गया।
डीजी न्यूज़ डोंगरगढ़
संपादक-विमल अग्रवाल








