जय राम????जय जोहार साथियों
????मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत लोगों को मिल रही निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएँ।

????डोंगरगढ़- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा चलाई जा रही “मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना” के अंतर्गत शहर के विभिन्न वार्डों में स्वास्थ्य सेवाएँ लगातार पहुंचाई जा रही है। इस योजना के तहत संचालित मोबाइल मेडिकल चलित वाहन (Mobile Medical Unit – MMU) प्रतिदिन निर्धारित वार्डों में पहुँचकर स्थानीय नागरिकों को स्थल पर ही उपचार एवं जाँच की सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं।
????मोबाइल मेडिकल टीम द्वारा प्रदान की जा रही प्रमुख सेवाएँ-
1)निशुल्क ओपीडी सुविधा
2)निशुल्क प्राथमिक व लेटेस्ट जांच (टेस्ट)
3)निशुल्क दवाई वितरण
4)मरीजों की स्वास्थ्य स्थिति का फॉलो-अप
5)आवश्यक होने पर उच्च स्तरीय स्वास्थ्य संस्थान के लिए रेफरल सुविधा
योजना का उद्देश्य शहरी स्लम क्षेत्र के उन नागरिकों को स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना है, जिन्हें अस्पताल या स्वास्थ्य केंद्र तक पहुँचने में कठिनाई होती है। इस पहल से शहर के गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को काफी राहत मिली है और स्वास्थ्य सेवाएँ अब उनके दरवाजे तक पहुँच रही है।
नगर के विभिन्न वार्डों में रहने वाले लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री तथा नगरी निकाय विभाग द्वारा दी जा रही इस सुविधा के लिए धन्यवाद व्यक्त किया है और कहा है कि इस योजना ने उनके दैनिक जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव लाया है।
डीजी न्यूज़ डोंगरगढ़
संपादक-विमल अग्रवाल








