डोंगरगढ़- श्रीराम मंदिर प्राणप्रतिष्ठा के अवसर पर प्रभातफेरी एवं महाआरती

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम????जय जोहार साथियों

श्रीराम मंदिर प्राणप्रतिष्ठा के अवसर पर प्रभातफेरी एवं महाआरती।

डोंगरगढ़- धर्मनगरी में सर्व हिंदू समाज के द्वारा आगामी 22 जनवरी को अयोध्या धाम में श्री रामलला मंदिर प्राणप्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ पर आयोजन की चर्चा करने हेतु बैठक 13 जनवरी को तारण पिपलेश्वर महादेव मंदिर थाना चौंक में संपन्न हुई।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि रामधुनी प्रभात फेरी 15 जनवरी से 22 जनवरी तक प्रातः 5:30 बजे से महावीर मंदिर प्रांगण से नगर भ्रमण के लिए निकलेगी।
प्रभु श्री राम लला मंदिर प्राणप्रतिष्ठा की वर्षगांठ 22 जनवरी 2026 गुरुवार को श्रीशिवराम मंदिर जय स्तंभ चौंक में भव्य महाआरती व हनुमान चालीसा पाठ तथा प्रसादी वितरण किया जाएगा।
उक्त जानकारी देते हुए विहिप के नगर अध्यक्ष बालमुकुंद तराने ने सर्व हिंदू समाज के भाइयों बहनों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रभात फेरी व महाआरती में सम्मिलित होने की अपील की है।

डीजी न्यूज़ डोंगरगढ़

संपादक-विमल अग्रवाल

1
0
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!