डोंगरगढ़- शहर के हर घर को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ दिलाना हमारा पहला लक्ष्य-रमन।

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"border":1,"addons":1,"transform":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम🙏जय जोहार साथियों

डोंगरगढ़ शहर के हर घर को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ दिलाना हमारा पहला लक्ष्य नगर पालिका अध्यक्ष रमन डोंगरे।

विद्युत विभाग ने रजत जयंती के अवसर पर डोंगरगढ़ के छिरपानी प्रागंण से किया कार्यक्रम का शुभारंभ।

डोंगरगढ़- छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा मां बम्लेश्वरी छिरपानी प्रागंण में रजत जयंती वर्ष 2025-26 कार्यक्रम की शानदार शुरूवात की गई। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष रमन डोंगरे ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ डोंगरगढ़ शहर के हर घर तक पहुंचाना उनका लक्ष्य है। इस योजना के माध्यम से शहर में निवासरत परिवारों को उपभोक्ता से ऊर्जा दाता बनाकर उनके अतिरिक्त आय के संसाधन मुहैय्या कराने पर पूरा जोर दिया जाएगा। उन्होने कहा कि बिजली विभाग ने पिछले 25 वर्षों मेे अनवरत् विकास एवं जन सुविधाओं का अभूतपूर्व विस्तार किया है। जिससे सामान्य नागरिकों के जीवन में बहुत बड़ा बदलाव आया हैं। बिजली आज के युग में मानव जीवन का अभिन्न हिस्सा बन गया है। इसके बिना आधुनिक जीवन की परिकल्पना करना संभव नहीं है। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मां बम्लेश्वरी ट्रस्ट डोंगरगढ के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने विद्युत कंपनी को रजत जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मंदिर परिसर को पीएम सूर्य घर से जगमग कराने के लिए मंदिर ट्रस्ट में प्रस्ताव रखेंगें। विद्युत विभाग ने प्रतिवर्ष माता के दरबार के प्रत्येक आयोजनों के लिए भरपूर योगदान दिया है। अपने रजत जयंती पर आम जनों को ऊर्जा संरक्षण एवं विद्युत सुरक्षा के प्रति जागरूक करना अनुकरणीय कदम है।  

इस समारोह को संबोधित करते हुए राजनांदगांव क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक शिरीष सेलट ने कहा कि विभागीय योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री मजरा टोला योजना, बी.पी.एल. कनेक्शन योजना, कृषक जीवन ज्योति योजना, पी.एम. सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, पी.एम. कुसुम योजना और आधुनिक सुविधाएं मोर बिजली ऐप, केन्द्रीकृत विद्युत कॉल सेन्टर 1912, ई-संपर्क सेवा, ई-मेल सेवा, ऑनलाइन उपभोक्ता सेवा को आम लोगों के जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना उनका पहला कर्तव्य है। पिछले 25 वर्षों में हमने जिले में बिजली के क्षेत्र में बहुत प्रगति की है। हमने नई तकनीकों को अपनाया है, ऊर्जा की बचत के लिए नए तरीके खोजे हैं, और बिजली की पहुंच को बढ़ाया है। डोंगरगढ़ क्षेत्र में विद्युत अधोसंरचना एवं विद्युत विकास के अनगिनत कार्य सपन्न हुए। ग्राम भण्डारपुर में 64 करोड़ रूपये की लागत से 132/33 के.व्ही. उच्चदाब उपकेंद्र का निर्माण हो रहा है जिसका ऊर्जीकरण मार्च 2026 में किये जाने की संभावना है।

इस कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों द्वारा पी.एम. सूर्य घर के लाभार्थी, बी.पी.एल. कनेक्शनधारी उपभोक्ता, महिला उपभोक्ता, कृषक एवं जीवन ज्योति योजना के उपभोक्ता 05 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राजनांदगांव वृत्त के अधीक्षण अभियंता शंकेश्वर कंवर, कार्यपालन अभियंता प्रीतम जैकब, सीमा ढ़ील विद्युत विभाग के अधिकारी व कर्मचारी सहित जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए। कार्यक्रम में बडी संख्या में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की भी उपस्थिति रही जिनको अतिथियों के द्वारा फलदार पौधे प्रदान कर सम्मानित किया गया।

डीजी न्यूज़ डोंगरगढ़

संपादक-विमल अग्रवाल

3
0
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!