राजनांदगांव- पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर कल जिला भाजपा कार्यालय में विचार गोष्ठी का आयोजन।

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"border":1,"addons":1,"transform":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम🙏जय जोहार साथियों

प्रखर राष्ट्रवादी, महान विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि “समर्पण दिवस” के रूप में मनाई जाएगी।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला भाजपा द्वारा दिनांक 11 फरवरी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि “समर्पण दिवस” के रूप में मनाई जाएगी। इस अवसर पर जिला भाजपा कार्यालय में दोपहर 12 बजे श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया है।

एकात्म मानववाद के प्रणेता, अंत्योदय के अग्रदूत तथा राष्ट्र सेवा के प्रेरणास्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचार आज भी समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए मार्गदर्शक हैं। इस अवसर पर उनके आदर्शों को स्मरण करते हुए सेवा, समर्पण एवं राष्ट्रहित का संकल्प लिया जाएगा। कार्यक्रम में प्रमुख वक्ता के रूप में खूबचंद पारख अपने विचार रखेंगे।

कोमल सिंह राजपूत जिला अध्यक्ष भाजपा, कार्यक्रम प्रभारी रवि सिन्हा सह प्रभारी आभा तिवारी ने सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं नागरिक बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित करने का आह्वान किया है।

डीजी न्यूज़ डोंगरगढ़

संपादक-विमल अग्रवाल

0
0
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!