राजनांदगांव- अवैध मुरूम उत्खनन पर जेसीबी एवं दो हाईवा जप्त।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम????जय जोहार साथियों

राजनांदगांव- कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण के विरूद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम बीजाभाठा में अवैध मुरूम उत्खनन की शिकायत पर राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर ग्राम बीजाभाठा में अवैध मुरूम उत्खनन पर कार्रवाई करते हुए मौके से 1 जेसीबी मशीन एवं 2 हाईवा वाहन जप्त किया गया। जप्त वाहनों को आवश्यक कार्रवाई हेतु थाना डोंगरगांव के सुपुर्द किया गया है।

जिला प्रशासन ने कहा है कि अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को अवैध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने तथा शिकायत प्राप्त होने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।

विमल अग्रवाल

संपादक-डीजी न्यूज़

1
0
4 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!