जय राम🙏जय जोहार साथियों
राजनांदगांव- थाना बागनदी पुलिस ने एक लीलैंड 16 चक्का ट्रक वाहन क्रमांक CG 04 JD 6297 में बड़ी मात्रा में कबाड़ सामग्री परिवहन की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा वाहन को रोककर जांच की गई। जांच के दौरान ट्रक में साइकिल कटिंग, लोहे की चादरें, विभिन्न आकार के सरिया एवं नट-बोल्ट सहित अन्य कबाड़ सामग्री पाई गई। उक्त सामग्री के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर ट्रक एवं कबाड़ सामग्री को जप्त किया गया। जप्त संपत्ति की कुल अनुमानित कीमत ₹11,50,000 (ग्यारह लाख पचास हजार रुपये) है।वाहन चालक अतुल मिश्रा, पिता ललन प्रसाद मिश्रा, उम्र 55 वर्ष, निवासी दमोह नाका, इमली पेड़ के पास, थाना एवं जिला जबलपुर (मध्यप्रदेश) को पूछताछ किया गया जो राजनांदगांव छ0ग0 से कबाडी सामान भरकर नागपुर महाराष्ट्र ले जाना बताया जिसके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई है।
विमल अग्रवाल
संपादक-डीजी न्यूज़








