राजनांदगांव- सोशल मीडिया में महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर जिला भाजपा ने की शिकायत।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम🙏जय जोहार साथियों

सोशल मीडिया पर महिलाओं के सम्मान के विरुद्ध की गई अभद्र टिप्पणी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज।

राजनांदगांव- भारतीय जनता पार्टी, जिला राजनांदगांव के पदाधिकारियों ने सोशल मीडिया पर महिलाओं के सम्मान एवं गरिमा के विरुद्ध की गई आपत्तिजनक और अमर्यादित टिप्पणी को गंभीरता से लेते हुए आज कोतवाली थाना, राजनांदगांव में लिखित शिकायत दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की।
शिकायत में उल्लेख किया गया है कि कांग्रेस पदाधिकारी सुरेंद्र वर्मा द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर पत्रकार मोहन तिवारी की पोस्ट पर महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। ऐसी भाषा न केवल महिलाओं की गरिमा का अपमान है, बल्कि समाज में गलत संदेश देने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का भी प्रयास है।
ज्ञापन में पुलिस प्रशासन से मांग की गई कि मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध प्रचलित कानूनों के तहत आवश्यक एवं कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति महिलाओं के सम्मान के विरुद्ध इस प्रकार की अभद्र टिप्पणी करने का दुस्साहस न कर सके।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष तरुण लहरवानी, जिला उपाध्यक्ष रोहित चंद्राकर, जिला मंत्री ऋषि देव चौधरी, जिला कार्यालय प्रभारी त्रिगुण टांक तथा सोशल मीडिया संयोजक इशान शर्मा, सह-संयोजक हर्ष अग्रवाल सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विमल अग्रवाल
संपादक-डीजी न्यूज़

1
0
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!