जय राम🙏जय जोहार साथियों
डोंगरगढ़- आगामी जन्माष्टमी पर्व को देखते हुए डोंगरगढ़ पुलिस ने शहर में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए असामाजिक एवं संदिग्ध तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। अलग-अलग स्थानों पर विवाद करने तथा संज्ञेय अपराध की आशंका वाले 6 अनावेदकों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस के अनुसार, 23 अगस्त 2026 को अलग-अलग स्थानों पर विवाद की स्थिति निर्मित करने वाले गिरफ्तार/प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किए गए अनावेदकों के नाम
1) लक्ष्मण, पिता महेन्द्र, उम्र 21 वर्ष, निवासी दन्तेश्वरी पारा डोंगरगढ़
2) अनिकेत गजभिये, पिता सुनील गजभिये, उम्र 24 वर्ष, निवासी कालका पारा डोंगरगढ़
3) शिवा चन्द्रवंशी, पिता अशोक चन्द्रवंशी, उम्र 19 वर्ष, निवासी बधियाटोला, डोंगरगढ़
4) करण डोंगरे, पिता रंजीत डोंगरे, उम्र 19 वर्ष, निवासी इंदिरा नगर, वार्ड नंबर 05, डोंगरगढ़,
5) आकाश लाउत्रे, पिता स्व. रमेश लाउत्रे, उम्र 26 वर्ष, निवासी इंदिरा नगर, डोंगरगढ़
6) अरविन्द उर्फ बिल्लू कुशवाह, पिता नत्थू कुशवाह, उम्र 23 वर्ष, निवासी भुरवाटोला, डोंगरगढ़
के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। आगामी जन्माष्टमी पर्व के दौरान शहर में शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए डोंगरगढ़ पुलिस द्वारा लगातार गश्त एवं पेट्रोलिंग की जा रही है। इसके साथ ही नाकाबंदी, होटल-ढाबों की चेकिंग तथा संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। पुलिस द्वारा सटोरियों, पॉकेटमारों, चाकूबाजों एवं अन्य असामाजिक तत्वों पर भी विशेष नजर रखी जा रही है। अवैध गतिविधि पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विमल अग्रवाल
संपादक-डीजी न्यूज़








