डोंगरगढ़ के विश्व प्रसिद्ध गोविंदा उत्सव की तैयारी शुरू

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गोविंदा गोविंदा गोविंदा

डोंगरगढ़ में 5 सितंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा गोविंदोत्सव।

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर निकलेगा दही लूट उत्सव जुलूस, शहर में शुरू हुई तैयारियां-

डोंगरगढ़- श्री कृष्ण जन्माष्टमी एवं गोविंदा उत्सव को लेकर डोंगरगढ़ शहर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। गट्टानी भवन में महंत साकेत बिहारी दास के सान्निध्य में गोविंदा उत्सव समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी पारंपरिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक भावनाओं के अनुरूप उत्सव को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में समिति के सदस्य विश्वनाथ यादव, शरद अग्रवाल, किशोर साखरे, जितेन्द्र भाटिया, रामजी तराने, चेतन अग्रवाल, छेदुलाल अग्रवाल, राहुल यादव, गोपाल खेमुका, बबलू शांडित्य उपस्थित थे

4 सितंबर को जन्माष्टमी, 5 सितंबर को गोविंदा उत्सव-

मथुरा, वृंदावन एवं डोंगरगढ़ मंदिर के संचालक पुजारियों के अनुसार 4 सितंबर 2026, शुक्रवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व मनाया जाएगा। श्री गोविन्द भगवान की स्थापना एवं श्री कृष्णधुन दिनांक 04-09-2026 दिन शुक्रवार को प्रातः 9:00 बजे श्री महावीर मंदिर में प्रारंभ होगी एवं दिनांक 05-09-2026 शनिवार को प्रातः 9 बजे समाप्त होगी।

5 सितंबर, शनिवार को गोविंदा उत्सव का आयोजन किया जाएगा-

गोविंदा उत्सव के तहत 5 सितंबर को दोपहर 12 बजे श्री महावीर मंदिर से भगवान श्री कृष्ण का डोला निकलेगा। जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए शाम 7 बजे पुनः श्री महावीर मंदिर पहुंचेगा।

श्रद्धालुओं से की गई विशेष अपील-

आयोजन समिति ने दही हांडी बांधने वालों से हांडी की रस्सी मजबूत रखने तथा उसके नीचे जमीन में रेत, भूसा आदि बिछाने की अपील की है, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके। साथ ही शहरवासियों से अपने-अपने मोहल्लों में दरवाजे, तोरण द्वार एवं बंदनवार लगाकर उत्सव की शोभा बढ़ाने का आग्रह किया गया है।

दही हांडी लूटने वाले प्रतिभागियों से सफेद पैंट और केसरिया बनियान पहनने का अनुरोध किया गया है। वहीं शोभायात्रा के दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए बैंड-बाजा एवं नगाड़ा पार्टी के सामने नाचकर व्यवधान उत्पन्न नहीं करने तथा डोला के मार्ग में वाहन खड़े नहीं करने की अपील की गई है।

समिति ने मांगा शहरवासियों का सहयोग-

गोविंदा उत्सव समिति के अध्यक्ष अनिल गट्टानी ने धर्मप्रेमी नागरिकों से परिवार एवं इष्ट-मित्रों सहित अधिक से अधिक संख्या में आयोजन में सम्मिलित होकर भगवान श्री गोविंद के दर्शन एवं उत्सव का लाभ उठाने तथा आयोजन को सफल बनाने में सहयोग की अपील की है।

विमल अग्रवाल

संपादक-डीजी न्यूज़

2
0
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!