जय राम🙏जय जोहार साथियों
2.58 लाख ₹ के 5 किलो गांजा के साथ फारूक खान गिरफ्तार
डोंगरगढ़- पुलिस ने गांजा परिवहन के मामले में कार्रवाई करते हुए फारूक खान उर्फ करी अज्जू पिता इसराइल खान (45), निवासी खूंटापारा, डोंगरगढ़ को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पैकेट सहित 5.174 किलोग्राम गांजा, जिसकी कीमत 2,58,700 रुपये बताई गई है, बरामद किया।
8 सितंबर को बोरतलाव के रास्ते मोटरसाइकिल से गांजा लेकर डोंगरगढ़ आने की सूचना पर पुलिस टीम ने चिद्दो मोड़ स्थित अंसारी टायर एवं अली मोटर्स रिपेयरिंग सेंटर के सामने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। उसके कब्जे से 2,58,700 ₹ का गांजा के अलावा HF Deluxe मोटरसाइकिल क्रमांक CG 08 AS 3992, कीमत 45 हजार ₹ भी जब्त की गई। जब्त सामग्री की कुल कीमत 3,03,700 ₹ है।आरोपी के खिलाफ धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट एवं आबकारी एक्ट के तहत तीन मामले दर्ज हैं। कार्रवाई में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक सुमन जायसवाल, उप निरीक्षक ओम साहू, आरक्षक लीलाधर मंडलोई, किशन चंद्रा, अजय पाटले एवं योगेश साहू का योगदान रहा।
विमल अग्रवाल
संपादक-डीजी न्यूज़







