गणेश उत्सव अलर्ट- एसपी अंकिता शर्मा ने ली 70 समितियों की बैठक, पंडालों में तैनात रहेंगे पुलिस मित्र

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम🙏जय जोहार साथियों

गणेश उत्सव को लेकर राजनांदगांव पुलिस अलर्ट, एसपी अंकिता शर्मा ने 70 समितियों के साथ बनाई कार्ययोजना।

“One Cop – One Pandal” पहल शुरू, पंडालों में तैनात रहेंगे Pandal Police Mitra

राजनांदगांव- आगामी गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए राजनांदगांव पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने एसपी ऑफिस में 70 से अधिक

गणेश उत्सव समितियों के साथ समन्वय बैठक ली। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक, उप पुलिस अधीक्षक साइबर सहित जिले के सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे।

बैठक में उत्सव के दौरान शांति, सुरक्षा, सामाजिक सौहार्द और भीड़ प्रबंधन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। एसपी शर्मा ने समितियों से अपील की कि उत्सव को आस्था और उत्साह के साथ-साथ अनुशासन और जिम्मेदारी से मनाएं। किसी भी अफवाह, विवाद या असामाजिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने को कहा गया।

एसपी ने बैठक में राजनांदगांव पुलिस की नई पहल “One Cop – One Pandal” की जानकारी दी। इसके तहत जिले के बड़े, मध्यम और संवेदनशील पंडालों में “Pandal Police Mitra” की तैनाती की जाएगी। ये मित्र पुलिस और समिति के बीच निरंतर समन्वय बनाए रखेंगे तथा आपात स्थिति में त्वरित सहायता सुनिश्चित करेंगे।

सुरक्षा को लेकर दिए गए प्रमुख निर्देश-

1)पंडालों में प्रवेश-निकास, बैरिकेडिंग, कतार और पार्किंग की पुख्ता व्यवस्था।

2)एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और आपातकालीन सेवाओं के लिए रास्ता हमेशा खुला रखना।

3)हर पंडाल में CCTV, पर्याप्त लाइट, सुरक्षित बिजली वायरिंग और अग्नि सुरक्षा के इंतजाम।

4)महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और दिव्यांग श्रद्धालुओं की सुरक्षा का विशेष ध्यान।

5)पंडालों में वर्दी में पहचान योग्य स्वयंसेवकों की तैनाती।

एसपी ने सख्त लहजे में कहा कि उत्सव के दौरान नशे में उपद्रव, हथियारों का प्रदर्शन, जुआ-सट्टा जैसी असामाजिक गतिविधियों को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी फैलाने वालों पर भी कार्रवाई होगी।

एसपी शर्मा ने कहा- “गणेश उत्सव राजनांदगांव की गौरवशाली परंपरा का अभिन्न हिस्सा है” हमारा प्रयास है कि हर श्रद्धालु सुरक्षित माहौल में बप्पा के दर्शन कर सके। पुलिस और समितियों के आपसी सहयोग से उत्सव शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रूप से संपन्न होगा।

विमल अग्रवाल

संपादक-डीजी न्यूज़

1
0
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!