राजनांदगांव- कोविड-19 एवं स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम🙏जय जोहार साथियों

राजनांदगांव- मौसम में बदलाव और प्रदेश में श्वसन संक्रमणों के कुछ प्रकरण सामने आने के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से कोविड-19, मौसमी इन्फ्लुएंजा एवं स्वाइन फ्लू (एच1एन1) से बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील की है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने बताया कि इन संक्रमणों में बुखार, खांसी, गले में खराश, कमजोरी और सांस संबंधी लक्षण हो सकते हैं। ऐसे लक्षण होने पर भीड़भाड़ वाले स्थानों से बचने, मास्क का उपयोग करने, हाथों की नियमित सफाई रखने और खांसते-छींकते समय मुंह-नाक ढकने की सलाह दी गई है।

स्वास्थ्य विभाग ने पर्याप्त पानी पीने, पौष्टिक आहार लेने और आराम करने के साथ बिना चिकित्सकीय सलाह के एंटीबायोटिक या एंटीवायरल दवाएं नहीं लेने की अपील की है। गर्भवती महिलाओं, छोटे बच्चों, बुजुर्गों तथा गंभीर बीमारी या कमजोर प्रतिरक्षा वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

सांस लेने में कठिनाई, सीने में दर्द, अत्यधिक कमजोरी, लगातार तेज बुखार, होंठ या त्वचा का नीला पड़ना अथवा हालत तेजी से बिगड़ने पर तत्काल चिकित्सकीय परामर्श लेने कहा गया है। आवश्यकता पड़ने पर कोविड-19 एवं इन्फ्लुएंजा की जांच कराई जा सकती है। विभाग ने नागरिकों से अफवाहों और अपुष्ट जानकारी पर विश्वास न करने की अपील की है।

विमल अग्रवाल

संपादक-डीजी न्यूज़

1
0
3.7 3 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!