#अन्तर्राज्यीय शराब तस्करों पर बड़ी कार्यवाही, 18 पेटी एमपी निर्मित शराब जप्त

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम🙏जय जोहार साथियों

राजनांदगांव- बागनदी थाना प्रभारी निरीक्षक नंदकिशोर गौतम एवं साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक विनय पम्मार के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश निर्मित 18 पेटी देशी मदिरा मसाला जब्त की है। शराब की मात्रा 162 बल्क लीटर (900 पाव) बताई गई है।

मुखबिर की सूचना पर चार स्थानों पर नाकाबंदी की गई थी। इस दौरान देवरी की ओर से आ रही स्वीफ्ट डिजायर क्रमांक CG-08 BH-5935 को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक बैरिकेड तोड़कर फरार हो गया। पीछा किए जाने पर आरोपी वाहन को चारभाठा-मोहनपुर जंगल की ओर छोड़कर फरार हो गए। वाहन की तलाशी में ₹98,100 कीमत की शराब बरामद हुई। साथ ही करीब ₹9 लाख कीमत की कार जब्त की गई। इस तरह कुल ₹9,98,100 की संपत्ति जब्त की गई है।

मामले में फरार आरोपी प्रहलाद एवं एक अन्य के खिलाफ धारा 281, 324, 3(5) बीएनएस, धारा 34(2), 36 आबकारी एक्ट एवं धारा 192 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक आरोपी प्रहलाद के खिलाफ पूर्व में भी थाना डोंगरगढ़ में आबकारी एक्ट का मामला दर्ज है।

विमल अग्रवाल

संपादक-डीजी न्यूज़

1
0
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!