जय राम🙏जय जोहार साथियों
डोंगरगढ़-जनपद सीईओ से संबंधित शासकीय भूमि पर अतिक्रमण का मामला प्रकाश में आया है।

सूत्रों के अनुसार ग्राम पंचायत बोरतलाव में भू राजस्व में दर्ज खसरा नंबर 406/1 में 0.4050 हेक्टेयर तथा खसरा नंबर 406/2 में 0.9870 हेक्टेयर भूमि(लगभग 3 एकड़) भूदान से संबंधित है और वर्तमान में जनपद पंचायत सीईओ डोंगरगढ़ के नाम पर दर्ज है लेकिन उक्त भूमि पर गाँव के ही शिक्षक मिलिंद के द्वारा अतिक्रमण कर धान बोया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त व्यक्ति रामाटोला शासकीय विद्यालय में पदस्थ हैं।
दस्तावेज में उक्त भूमि को जनपद सभा डोंगरगढ़ से संबंधित बताया गया है। मामला सामने आने के बाद भूमि के स्वामित्व एवं कब्जे की स्थिति को लेकर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों ने मामले में राजस्व रिकॉर्ड की जांच कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट किए जाने की मांग की है।
उक्त संबंध में जनपद पंचायत सीईओ भगवती साहू से बात करने पर उन्होंने कहा कि आप शिकायत दे दो मैं जाँच करवा लूंगी।
विमल अग्रवाल
संपादक-डीजी न्यूज़





