एकीकृत बाल विकास विभाग डोंगरगढ़ ने वापस लिया तुगलकी फरमान।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम????जय जोहार साथियों

डोंगरगढ में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा हाल ही में एक तुगलकी फरमान जारी किया गया था। जिसका खुलासा वरिष्ठ जनपद सदस्य रवि अग्रवाल के द्वारा किया गया था।

डोंगरगढ विकासखंड अंतर्गत ग्राम मक्काटोला,जामरी एवं रूआतला में आंगनबाड़ी सहायिका के पद हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया था जिसमें शैक्षणिक योग्यता में 8वीं एवं 12वीं में ग्रेड युक्त अंकसूची को अमान्य किया गया था। वरिष्ठ जनपद सदस्य रवि अग्रवाल के द्वारा उक्त मामले का खुलासा एवं डी.जी.न्यूज़ की खबर के बाद प्रशासन नींद से जागा और अपनी गलती स्वीकार कर उक्त आदेश को निरस्त कर भर्ती हेतु नई नियमावली के साथ पुनः अधिसूचना जारी की गई एवं आवेदन की अंतिम तिथि को 14/08/2023 से बढ़ाकर 21/08/2023 कर दिया गया है।

निःसंदेह एक अच्छे और कुशल राजनेता के तौर पर जनपद सदस्य रवि सदैव सक्रिय रहते हुए क्षेत्र की छोटी बड़ी समस्याओं के लिये सोशल मीडिया से लेकर धरातल पर अपनी आवाज मुखरित करते रहे हैं।

2
0
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!