जय राम????जय जोहार साथियों
थाना घुमका जिला राजनांदगांव 17/11/2023
????बाजारो से मोबाइल चोरी करने वाला आरोपी घुमका पुलिस की गिरफ्त में
????आरोपी के कब्जे से कुल 09 नग विभिन्न कंपनियों के एंड्रॉइड मोबाइल फोन लगभग एक लाख रूपये मूल्य का जप्त।

????आरोपी-आनंद राम गोंड, पिता नवगढ़िया गोंड उम्र 19 सालनिवासी ग्राम गाजमार्रा पथराटोला, थाना डोंगरगढ़, जिला राजनांदगाँव।
????दिनांक 16.11.2023 को प्रार्थी मूलचंद साहू पिता स्व भुनेश्वर साहू उम्र 54 वर्ष निवासी ग्राम पटेवा थाना घुमका के द्वारा लिखित सूचना दिया कि दिनांक घटना 10.11.2023 के शाम प्रार्थी घुमका के साप्ताहिक बाजार मे सब्जी खरीद रहा था उसी दौरान किसी अज्ञात चोर के द्वारा उसके शर्ट के जेब में रखे एंड्राइड मोबाइल फोन Redmi 11 prime 5G को चोरी करके भाग गया था प्रार्थी की सूचना पर थाना घुमका में अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 379 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
????पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी डोंगरगाँव दिलीप सिसोदिया के मार्गदर्शन में थाना घुमका पुलिस के द्वारा मुखबिर सूचना पर दिनांक 16.11.2023 को ही आरोपी आनंद राम गोंड को हिरासत मे लेकर पूछताछ किया आरोपी के द्वारा अपने मेमोरेंडम कथन मे बताया कि उसके द्वारा घुमका सफ्ताहिक बाजार से प्रार्थी के 01 नग एंड्राइड मोबाइल चोरी करने के अलावा घुमका,तिलई,डोंगरगढ़,सुकुलदैहान आदि साप्ताहिक बाजार से विभिन्न कंपनियों की अन्य 08 नग और एंड्रॉइड मोबाइल फोन को चुराकर अपने घर मे छीपाकर रखा है जिस पर आरोपी के कब्जे से प्रार्थी का चुराया हुआ 01 नग redmi 11 5G मोबाइल फोन के साथ साथ विभिन्न कंपनियों की अन्य 08 नग एंड्राइड मोबाइल फोन कुल कीमती 1,00,000 रूपये को जप्त किया गया। आरोपी को दिनांक 16.11.23 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिनांक 17.11.23 को न्यायिक रिमांड मे जेल दाखिल किया गया।
????उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना घुमका से थाना प्रभारी विनय कुमार पम्मार, उप निरीक्षक विक्रांत सिंह, प्रधान आर. बिसेलाल साहू, आरक्षक यशवंत साहू, गौतम सिंह, सी.पी. साहू की भूमिका सराहनीय रही।
विमल अग्रवाल✍डी.जी.न्यूज़ डोंगरगढ़







