जय राम????जय जोहार साथियों
थाना घुमका जिला राजनांदगांव 18/11/2023
????नाबालिक लड़की को अपहरण कर अनाचार करने वाला आरोपी गिरफ्तार।
????आरोपी के कब्जे से नाबालिक लड़की बरामद।
????आरोपी- हेमराज उर्फ़ हेमंत जांगड़े पिता पुरुषोत्तम जांगड़े उर्फ़ रतन लाल जांगड़े उम्र 35 साल निवासी ग्राम भटगांव थाना घुमका जिला राजनांदगाँव।
????घटना दिनांक 30.08.2023 को घुमका थाना अंतर्गत ग्राम की एक नाबालिक लड़की को भटगांव निवासी संदेही हेमराज उर्फ़ हेमंत के द्वारा बहला फुसला कर भगा ले जाने के संबंध मे पीड़िता की माँ की शिकायत पर थाना घुमका में संदेही के विरुद्ध धारा 363 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
????पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी डोंगरगांव दिलीप सिसोदिया के मार्गदर्शन में थाना घुमका पुलिस के द्वारा आज दिनांक 18.11.2023 को ही आरोपी हेमराज जांगड़े उर्फ़ हेमंत को ठेलकाडीह जिला खैरागढ़ से हिरासत में लेकर पूछताछ किया आरोपी के द्वारा अपराध घटित किया जाना बताया आरोपी के कब्जे से नाबालिक पीड़िता को बरामद कर महिला पुलिस अधिकारी से पूछताछ कराये जाने पर आरोपी द्वारा पीड़िता के साथ अप्राकृतिक संबंध बनाने, मारपीट करने एवं जान से मारने की धमकी देने के संबंध मे नए तथ्य आने पर विवेचना के दौरान 366, 376(2), 377,323, 506 भादवि व धारा 4,6 पोस्को एक्ट की धारा जोड़कर आरोपी को आज दिनांक 18.11.2023 को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया।
????उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना घुमका से थाना प्रभारी विनय कुमार पम्मार, उप. निरी. दयाशंकर मिश्रा, प्रधान आरक्षक हेमंत अनंत, आरक्षक गोवर्धन कंवर, गौतम सिंह, सी.पी. साहू, केयूर भूषण यादव, महिला आरक्षक राजश्री मरकाम एवं थाना ठेलकाडीह पुलिस स्टॉफ की भूमिका सराहनीय रही।
विमल अग्रवाल✍डी.जी.न्यूज़ डोंगरगढ़







