राजनांदगाँव-नई सरकार से अपेक्षा है, सीबीआई करे अंश खंडेलवाल केस की जांच-अरूण गुप्ता

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम????जय जोहार साथियों

????नयी सरकार से अपेक्षा ,सीबीआई करे अंश खंडेलवाल केस की जांच – अरुण गुप्ता

????राजनांदगांव- नगर के होनहार बेटे अंश खंडेलवाल की रहस्यमयी मृत्यु आज भी पूरे शहर में एक रहस्य बना हुआ है। पूर्व की सरकार चुनाव के कारण या किसी तुष्टिकरण के कारण इस केस की निष्पक्ष जांच नहीं करवा सकी जिसके कारण आज तक यह प्रकरण एक अनसुलझा रहस्य बना हुआ है,परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों को पुरी तरह से संदेह है कि अंश ने आत्महत्या नहीं किया है उसकी हत्या की गयी है, घटना स्थल को देखने से ही अनेक संदेह उत्पन्न होता है।

????विश्व हिन्दू परिषद के विभाग मंत्री अरुण गुप्ता ने कहा कि अब राज्य में नयी सरकार बनी है, इसलिए परिजनों और नगर के सभी जागृत जनता की भी बहुत अपेक्षा बढ़ गयी है कि,इस अनसुलझे रहस्य से पर्दा उठे और जो भी एक मासुम और प्रतिभाशाली बालक की मृत्यु के पीछे अपराधी है, उसको कड़ी से कड़ी सजा मिले और खंडेलवाल परिवार को देर से ही सही मगर न्याय मिल सके। इस विषय पर आगे अरुण गुप्ता ने कहा कि खंडेलवाल परिवार के साथ-साथ नगर की सम्मानित जनता और व्यापारीवर्ग, सामाजिक संस्थायें भी न्याय कि गुहार लेके सभी तरह से प्रयास कर चुकी है और संघर्ष अभी भी जारी है। विहिप के विभाग मंत्री गुप्ता ने इस प्रकरण की जांच नये सिरे से सीआईडी से कराने की मांग की है जिससे राजनांदगांव की जनता को न्याय मिल सके।

विमल अग्रवाल✍संपादक

डी.जी.न्यूज़????डोंगरगढ़

0
0
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!