राजनांदगाँव-गायत्री स्कूल के दो छात्रों की ईमानदारी से प्रभावित थाना प्रभारी ने स्कूल पहुँचकर बच्चों को सम्मानित किया।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम????जय जोहार साथियों
सीटी कोतवाली जिला राजनांदगांव (छ0ग0) 01/02/2024

????थाना कोतवाली राजनांदगाँव पुलिस द्वारा ईमानदारी का परिचय देने वाले गायत्री स्कुल के बच्चों का स्कूल पहुँचकर किया गया सम्मान।

????थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा स्कुल पहुँचकर दोनों बच्चों का सम्मान करते हुए स्कूल के अन्य सभी बच्चों को सायबर संबंधी, यातायात संबंधी एवं गुड टच बैड टच के बारे में जानकारी दी गई।

????राजनांदगाँव के सभी स्कूलों के बच्चों को ईमानदारी का परिचय देने हेतु प्रेरित किया गया।

????दिनांक 31.01.2024 को गायत्री स्कूल में पढ़ने वाले दो छात्रों को सोने एवं चांदी के जेवरात रास्ते में पड़ा मिला था, जिसे गायत्री स्कुल के आयुष साहू, यश वर्मा द्वारा थाना कोतवाली राजनांदगांव से टाऊन पेट्रोलिंग पर रवाना उप निरीक्षक बलदाऊ चंद्रकार, आरक्षक राम खिलावन सिन्हा, नरेन्द्र प्रजापति को सुपूर्द किया गया। बैग के ऊपर महावीर ज्वेलर्स गुड़ाखु लाईन राजनांदगाँव लिखा था, संबंधित ज्वेलर्स दुकान से संपर्क कर पूछताछ करने पर उक्त जेवर के मालिक ज्योति जैन पति राकेश जैन उम्र 40 वर्ष निवासी कंचनबाग राजनांदगाँव द्वारा खरीदना बताया। जिस पर उक्त मालिक को बुलाकर सकुशल सौंपा गया था, आज दिनांक 01.02.2024 को थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू एवं टीम द्वारा गायत्री स्कुल पहुँचकर ईमानदारी का परिचय देने वाले दोनों बालकों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया एवं अन्य सभी स्कुलों के बच्चों को ईमानदारी का परिचय देने हेतु प्रेरित किया गया। स्कुल के सभी बच्चों को सायबर संबंधी अपराध एवं यातायात नियमावली तथा गुड टच बैड टच के बारे में जानकारीदी गई। इस सम्मान समारोह में गायत्री स्कूल परिसर में सभी छात्र-छात्राएं शिक्षकगण ,प्राचार्य महोदया तथा स्कूल के चेयरमैन उपस्थित रहे।

विमल अग्रवाल✍ संपादक✍

डी.जी.न्यूज़ डोंगरगढ़

0
0
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!