जय राम????जय जोहार साथियों
????शराब को लेकर हुए विवाद के बाद ढाबा संचालक ने युवक पर किया जानलेवा हमला। हाथ पैर व सिर में गंभीर चोट।
????डोंगरगढ़ विकासखण्ड के मोहारा पुलिस चौंकी अंतर्गत करेला भंडारपुर मार्ग में पाल ढाबा में ढ़ारा निवासी राजेंद्र वर्मा
28 फरवरी को शराब खरीदने गया। शराब को लेकर राजेन्द्र वर्मा का पाल ढाबा संचालक बॉबी के साथ विवाद हुआ था।
????2 मार्च को राजेंद्र वर्मा भंडारपुर से अपने घर ढ़ारा बाइक से जा रहा था तब पाल ढ़ाबा का संचालक 28 फ़रवरी को हुई घटना से रंजिश के चलते राजेंद्र वर्मा को करेला खार के पास जान से मारने की नियत से अपनी कार से बाइक सवार राजेन्द्र वर्मा को टक्कर मारकर गिराया। उसके बाद अपने 5–6 साथियों के साथ मिलकर गाड़ी में रखे हॉकी स्टिक एवं बेसबॉल से राजेंद्र वर्मा को मारना शुरू कर दिया जिसके बाद भंडारपुर से ढ़ारा की ओर जा रहे संतोष वर्मा को आते देखकर आरोपी ढाबा संचालक एवं साथी वहां से भाग निकले। राहगीर संतोष वर्मा ने पीड़ित युवक के भाई राजेश वर्मा को फोन से सूचित किया जिसके बाद मोहारा पुलिस की मदद से गम्भीर रूप से घायल युवक को उपचार हेतु डोंगरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक को राजनांदगांव जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
????डीजी न्यूज को उक्त जानकारी देते हुए पीड़ित युवक राजेन्द्र के छोटे भाई राजेश वर्मा ने बताया की राजनांदगांव के शुक्ला मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में एडमिट कराने पर जांच में पीड़ित युवक के एक हाथ व एक पैर में फ्रैक्चर पाया गया। साथ ही सिर में गंभीर रूप से चोट लगी है।
????मोहारा पुलिस चौंकी प्रभारी प्रमोद श्रीवास्तव ने बताया की उक्त मामले में अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।
विमल अग्रवाल✍संपादक
डी.जी.न्यूज़ डोंगरगढ़







