डोंगरगढ़–कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बांटने लाए पौने दो लाख रुपए को उड़न दस्ता एवं पुलिस ने पकड़ा।

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"border":1,"transform":1,"addons":2},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम????जय जोहार साथियों

थाना डोंगरगढ़, 25/04/2024

????राजनांदगांव लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र को प्रभावित करने हेतु पैसा बांटने लाये रकम जप्त।

????एफएसटी एवं डोंगरगढ़ पुलिस की संयुक्त कार्यवाही

????दो प्रकरण में कुल- 173287/-रू0 जप्त

????कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को बांटने लाये थे रकम

????शांति भंग एवं संज्ञेय अपराध की घटना घटित होने की अंदेशा पर 01 के विरूद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

????आगामी लोेकसभा निर्वाचन- 2024 में कांग्रेस के पक्ष में वोट डलवाने हेतु वाहन में पैसा परिवहन होने की सूचना पर एफएसटी दल क्रमांक- 04 विधानसभा क्षेत्र क्र0- 74 डोंगरगढ़ के दल प्रभारी संजय बोपचे ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी (कार्यपालिक मजिस्ट्रेट) अपने टीम के साथ एवं थाना प्रभारी निरीक्षक सी0आर0 चन्द्रा, उप.निरी. शंकर गिरी गोस्वामी द्वारा मौके पर शिवाजी होटल के पास पहुंचकर वाहन क्रमांक- सीजी 08/5712 को रोककर चेक करने पर वाहन में कुल 06 नग लिफाफा पाया गया उक्त लिफाफा में प्रत्येक में 10000-10000 रूपये भरा हुआ कुल रकम 60000/-रू0 मिला। चालक सोनुराम साहू ग्राम ढाबा, पोस्ट टप्पा, तहसील डोंगरगांव, जिला राजनांदगांव एवं उसके साथ बैठे बिसम्बर ग्राम तिलईरवार, पोस्ट टप्पा, तहसील डोंगरगांव द्वारा उक्त रकम को राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस के पक्ष में वोट देने हेतु कांग्रेस पार्टी के बुथ कार्यकर्ताओं को बांटने आना बताने पर उक्त रकम को विधिवत बरामद किया गया है।

????इसी प्रकार सफारी वाहन क्रमांक सीजी 04 एचसी 8469 को चेक करने पर वाहन में कुल- 113287/-रू0 मिलने पर लोकेन्द्र सिंग पिता स्व0 आर0एस0 सिंग उम्र- 52 साल, निवासी नेहरू नगर, थाना सुपेला जिला दुर्ग से पुछताछ करने पर उक्त रकम को राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस के पक्ष में वोट देने हेतु कांग्रेस पार्टी के बुथ कार्यकर्ताओं को बांटने आना बताने पर उक्त रकम को विधिवत बरामद किया गया है एवं आज दिनांक को लोकेन्द्र सिंग द्वारा आपने पैसा को जप्त किये हो कहकर एफएसटी दल क्र0- 04 को पैसा वापस करने की धमकी देकर वाद-विवाद करने पर शांति भंग होने व संज्ञेय अपराध की घटित होने की अंदेशापर अनावेदक के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया है।

???? वाहन क्रं. CG–04–HC 8469 में पुलिस लिखा होना भी कई सवालों को जन्म देता है, कि उक्त वाहन का मालिक कौन है? किस प्रकार चुनाव को प्रभावित करने राजनैतिक दलों द्वारा हथकंडे अपनाए जाते हैं? यदि एफएसटी एवं डोंगरगढ़ पुलिस द्वारा समय पर चेक कर उक्त रकम की जप्ती कार्यवाही नहीं की जाती तो अवश्य ही चुनाव को प्रभावित कर सकते थे।

विमल अग्रवाल

संपादक–डीजी न्यूज डोंगरगढ़

1
0
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!