ठेलकाडीह–पारिवारिक डॉक्टर ने महिला को प्रेमजाल में फंसाकर किया दुष्कर्म। अश्लील वीडियो फोटो वायरल करने की देता था धमकी।

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"border":1,"transform":1,"addons":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम????जय जोहार साथियों

थाना- ठेलकाडीह जिला- खैरागढ़–छुईखदान–गंडई 15.05.2024

????महिला को प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने एवं महिला के पति को अश्लील मैसेज भेजने वाले आरोपी को ठेलकाडीह पुलिस ने किया गिरफ्तार।

????आरोपी को बलात्कार एवं आईटी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल।

????विवरण- पीडिता ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी डॉ0 महेन्द्र वर्मा पिता मानिक लाल वर्मा उम्र 38 साल निवासी डिलापहरी के साथ जान पहचान होने व घरेलू पारिवारिक डॉक्टर होने के कारण स्वास्थय खराब होने पर ईलाज किया करता था जो अक्सर कहता था कि तुम सुंदर हो, पढी लिखी हो मैं तुमसे विवाह कर पत्नी बनाकर रखुंगा कहकर शादी का प्रलोभन देकर मेरे साथ जबरदस्ती शारीरिक सबंध बनाकर अश्लील व्हाट्सअप चैट करने, अश्लील विडियो व फोटोग्राफ वायरल करने तथा जान से मारने की धमकी देकर लगातार तीन साल तक शारीरिक संबंध स्थापित किया। रिपोर्ट पर थाना ठेलकाडीह में धारा 376(2)(ढ),506 भादवि0, धारा 67 आईटी कायम कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश एवं मार्गदर्शन में ठेलकाडीह थाना की टीम गठित कर आरोपी को ग्राम डिलापहरी थाना लालबाग जिला राजनांदगांव से घेराबंदी कर पकड़ा गया। पुछताछ करने पर आरोपी ने अपराध घटित करना स्वीकार किया आरोपी का उक्त कृत्य धारा 376(2)(ढ),506 भादवि0, धारा 67 आईटी के तहत दण्डणीय अपराध होने से आरोपी डॉ0 महेन्द्र वर्मा को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेजा गया।

????संपूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी थाना ठेलकाडीह निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार वैष्णव, सउनि0 धन्ना लाल सिन्हा, आर0 881 भागवत जंघेल का विशेष सराहनीय योगदान रहा।

विमल अग्रवाल

संपादक–डीजी न्यूज डोंगरगढ़

1
0
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!