राजनांदगांव–जिले भर में मालवाहक पर सवारी ले जाने वाले वाहनों पर अभियान चलाकर 9 वाहन मालिकों पर कार्यवाही।

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"border":1,"transform":1,"addons":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम????जय जोहार साथियों
जिला राजनांदगांव 22/05/2024

????जिले भर में मालवाहक पर सवारी ले जाने वाले वाहनों पर अभियान चलाकर कार्यवाही की गई।

मालवाहक पर सवारी ले जाने वाले वाहनों पर कुल 09 प्रकरण में कार्यवाही।

????पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज दीपक कुमार झा एवं पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव मोहित गर्ग के निर्देशन में ए.एस.पी. मुकेश ठाकुर (ऑपस) एवं ए.एस.पी. राहुलदेव शर्मा के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना/चौंकी प्रभारियों को मालवाहक वाहनों पर सवारी ले जाने वाले वाहनों से सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिये त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। जिसके पालन में दिनांक 22.05.2024 को जिले भर में अभियान चलाकर मालवाहकों में सवारी ले जा रहे वाहन मालिकों के विरूद्ध कार्यवाही की गई जिसमें थाना गैंदाटोला पुलिस द्वारा 02 प्रकरण, थाना छुरिया द्वारा 04 प्रकरण, थाना डोंगरगांव द्वारा 03 प्रकरण कुल 09 प्रकरणों में वाहन मालिकों के खिलाफ मोटरयान की धारा 97/177 के तहत कार्यवाही कर समन शुल्क वसूल किया गया। साथ ही मालवाहक संघ के चालकों को सवारी बैठाकर वाहन नहीं ले जाने के संबंध में समझाईस दी गई।

????विदित रहे कि हाल ही में ऐसे ही मालवाहक पिकअप वाहन जो की कवर्धा के बाहपानी में बैगा आदिवासियों को लेकर आ रही थी, के पलटने से 19 लोगों की दर्दनाक मृत्यु हो गई थी। फिर भी मालवाहक वाहन मालिक ऐसे हादसों से सबक ना लेकर आम जन जीवन से खिलवाड़ करने से बाज नहीं आते।

विमल अग्रवाल

संपादक– डीजी न्यूज़ डोंगरगढ़

1
0
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!