डोंगरगांव–शराबी पिता से परेशान 20वर्षिय पुत्र ने पिता को उतारा मौत के घाट।

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"border":1,"transform":1,"addons":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम????जय जोहार साथियों

डोंगरगांव जिला– राजनांदगांव 01/06/2024

????शराब ने छीन ली परिवार से पिता की छाया, मृतक पिता शराब का आदी था जिससे पूरा परिवार परेशान था, वाद विवाद के दौरान हुई हत्या।
????शराबी पिता के हत्यारे को पुलिस ने गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा।

????थाना डोंगरगांव उप0निरी लभाराम ध्रुव के नेतृत्व में दिनांक 31.05.2024 को ग्राम हालाडुला से मिले मर्ग सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम गठित करते हुए उप0निरी लभाराम ध्रुव के नेतृत्व में मौके पर पहुंच कर पंचनामा कार्यवाही कर प्रार्थिया के रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया, विवेचना के दौरान आरोपी से पूछताछ किया जिस पर पाया गया की आरोपी अपने परिवार में दो भाई एक बहन व माता पिता हैं, छोटे भाई और पिता जी अलग अलग बोर खनन काम पर जाते हैं जो लगभग 15 दिन से 1 महीना में घर आते रहते थे, इनके पिता जी शराब सेवन करने की आदि थे व शराब के नशे के हालत में पूरे परिवार वालों से वाद विवाद कर लड़ाई झगड़ा करते थे जिससे पूरा परिवार काफी परेशान रहता था घटना दिनांक को भी शेषलाल नशे के हालत में घर में सोया हुआ था परिवार वालों के द्वारा नैतिकता से खाना खाने के लिए उठाने पर, उठकर नशे के हालत में अपना पैसा दो कहकर अपनी पत्नी मीना बाई को वाद विवाद कर घर के कोठा मे रखे लोहे के टांगिया से मारने लगा तब आरोपी जितेंद्र नेताम पिता स्व0शेषलाल नेताम उम्र 20 साल ग्राम हालाडूला थाना डोंगरगांव जिला राजनांदगांव के द्वारा उनकी माता से मारपीट न करने की समझाइश दिया जो न मानते हुए पुनः मारपीट करने लगे तब आरोपी के द्वारा लोहे की टांगिया को छीनकर शेषलाल नेताम के सिर में प्राण घातक हमला किया। तीन बार हमला करने के बाद शेषलाल नेताम के सिर से खून निकलने लगा शेषलाल नेताम जमीन पर गिर पड़ा और मौके पर मृत्यु हो गया, प्रकरण के आरोपी को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर पेश किया गया है।

????नशा किसी भी स्थिति में सिर्फ और सिर्फ परिवार की बर्बादी का कारण बनता है। नशे से किसी का भला आज तक नहीं हुआ लेकिन नशे से परिवार उजड़ने की खबरें आए दिन आती है। इसलिए कहावत है –”नशा नाश की जड़ है”

डीजी न्यूज़ डोंगरगढ़

संपादक– विमल अग्रवाल

3
0
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!