राजनांदगांव-बाढ़ को देखते हुए जिला प्रशासन का अलर्ट।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम????जय जोहार साथियों

राजनांदगांव 10/09/2024

????कलेक्टर ने बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जनसामान्य से नदी के तटवर्ती क्षेत्रों में नहीं जाने की अपील की।
????बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य जारी।

????कलेक्टर संजय अग्रवाल ने जिले में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र ग्राम हरणसिंगी, बोरतलाव, नारायणगढ़, रामपुर, खातूटोला, बागनदी एवं अन्य ग्रामों का दौराकर बाढ़ प्रभावित परिवारों के राहत शिविर में रूकने तथा भोजन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्था करने के दिए निर्देश।


????बाढ़ प्रभावित परिवार जिनके मकान क्षतिग्रस्त हो गए उन्हें राहत राशि दिलाने के निर्देश।
????बागनदी में कम्पोजिट मदिरा दुकान के दो सुरक्षाकर्मियों को एसडीआरएफ एवं जिला प्रशासन की टीम ने किया रेस्क्यू।

????डोंगरगढ़, डोंगरगांव विकासखंड एवं नदी के तटीय क्षेत्रों में सुरक्षा के लिए किए जा रहे आवश्यक प्रबंध।

????जिले में आज 153.1 औसत मिली मीटर वर्षा दर्ज।
????मोंगरा बैराज, सुखानाला बैराज, घुमरिया नाला, खातूटोला बैराज से पानी छोड़ा जा रहा।

????कलेक्टर ने ग्राम बागनदी में श्रीमती ढेलाबाई के बाढ़ से प्रभावित क्षतिग्रस्त मकान का अवलोकन कर सहानुभूति प्रगट की तथा उनको आरबीसी 6-4 के तहत राहत राशि दिलाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

????कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात कर ऐसे परिवार जिनके मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं उनका आरबीसी 6-4 के तहत हलका पटवारी राजस्व टीम को सर्वे करने के निर्देश दिए। उन्होंने एसडीओपी, पीएचई को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में क्लोरीन डालकर साफ-सफाई करने और आवश्यक पेयजल उपलब्ध कराने के लिए कहा। उन्होंने बीएमओ डोंगरगढ़ को सभी बाढ़ प्रभावित ग्रामों में मेडिकल टीम के साथ आवश्यक दवाई उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

????एसडीएम डोंगरगढ़ मनोज मरकाम ने बताया कि अधिक बारिश होने के कारण बागनदी में कम्पोजिट मदिरा दुकान डूब गया था । जिसमें 2 सुरक्षाकर्मी दीपक कुमार गोड़ एवं थौरदास यादव को एसडीआरएफ (स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फंड) एवं जिला प्रशासन की टीम की मदद से सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया। इस दौरान एसडीओपी डोंगरगढ़, एसडीएम डोंगरगढ़, थाना प्रभारी बागनदी तैनात रहे। उल्लेखनीय है कि चिचोला, रामपुर एवं बागनदी में राहत शिविर बनाया गया है।

????बाढ़ की संभावना के मद्देनजर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा राजनांदगांव, छुरिया, डोंगरगढ़, डोंगरगांव विकासखंड एवं नदी के तटीय क्षेत्रों में लगातार लोगों को सजग एवं जागरूक किया जा रहा है एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मुनादी कराया जा रहा है। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जनसामान्य से अपील की है कि नदी के तटवर्ती क्षेत्रों में न जाए। बाढ़ के दृष्टिगत सावधानी एवं सजगता रखने की जरूरत है। उन्होंने एसडीएम एवं एसडीओपी एवं अन्य अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अधिकारियों को तटवर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा के आवश्यक प्रबंध तथा मुनादी कराने के लिए कहा।
????गौरतलब है कि डोंगरगढ़ विकासखंड में खातूटोला बैराज से लगभग 20 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जिसके कारण एलबी नगर के नारायणगढ़, छुरिया विकासखंड के हालेकोसा, बनियाटोला, रंगीटोला, मगरढोकरा बापूटोला, बिसाहूटोला एवं डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम रामपुर, डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम आलीखुंटा, आरगांव के तटीय क्षेत्र पानी छोडऩे के कारण प्रभावित हुए हैं। धीरे-धीरे पानी कम हो रहा है। इसी तरह बागनदी, मोंगरा बैराज से भी पानी छोड़ा गया है। जिला होम गार्ड की टीम बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंच गई है और लगातार राहत का कार्य किया जा रहा है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा भ्रमण किया जा रहा है। बाढ़ प्रभावितों को सुरक्षित स्थान में भेजा गया है। तहसील लाल बहादुर नगर में 2 शिविर, ग्राम चिचोला व नारायणगढ़ के लोगों को प्राथमिक शाला चिचोला में शिफ्ट किये जाने हेतु 2 शिविर एवं रामपुर में 1 राहत शिविर चलाया जा रहा है। नारायणगढ़ के पंचायत भवन में 50 व्यक्ति एवं शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में 15 व्यक्ति को ठहराया गया है। रामपुर के प्राथमिक शाला में 60 व्यक्तियों को ठहराया गया है। तहसील डोंगरगांव में आरगांव, आलीखूंटा में बाढ़ की स्थिति है। 04 घर प्रभावित होने के कारण अन्य स्थान पर शिफ्ट किया गया है। आसरा, बमनीभाटा आरगांव प्रत्येक ग्राम में 2 राहत शिविर चलाया जा रहा है। तहसील डोंगरगढ़ में ग्राम बाघनदी में फंसे दोनों सिक्योरिटी गार्ड को सुरक्षित निकाला गया। भंडारपुर में 2 राहत शिविर चलाया जा रहा है। तहसील छुरिया में ग्राम बापूटोला, हालेकोसा, बनियाटोला, रंगीटोला मगरधोखरा में प्रत्येक ग्राम में 2 राहत शिविर चलाया जा रहा है। लगभग 25 से 30 घर बाढ़ से प्रभावित हैं, स्कूल में रूकने की व्यवस्था की गई है। ग्राम हालेकोसा में 15 घर बाढ़ की चपेट में आए हैं जिनकी सुरक्षा के लिए कार्य किया जा रहा है। डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम आरगांव में बाढ़ की स्थिति है, 4 घर प्रभावित होने के कारण अन्य स्थान पर शिफ्ट किया जा रहा है।
????उल्लेखनीय है कि अब तक जिले में 7457.5 मिली मीटर वर्षा हुई है। जिले के तहसील की औसत वर्षा 1216.3 मिमी है। जिले में इस वर्ष चालू मानसून वर्ष में 1 जून 2024 से अब तक औसत 1065.4 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है। मोंगरा बैराज से 72000 क्यूसेक, सुखानाला बैराज से 43000 क्यूसेक, घुमरिया नाला से 11914 क्यूसेक, खातूटोला से 20208 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। गौरतलब है कि पिछले 24 घंटे में 1071.8 मिली मीटर वर्षा हुई है। राजनांदगांव जिले के सभी 7 तहसीलों में पिछले 24 घण्टों में औसत 153.1 मिमी बारिश हुई। जिले में सर्वाधिक वर्षा लाल बहादुर नगर तहसील में 241 मिमी दर्ज की गई। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी अनुसार पिछले 24 घण्टों में डोंगरगढ़ तहसील में 189.3 मिमी, लाल बहादुर नगर तहसील में 241 मिमी, राजनांदगांव तहसील में 153.1 मिमी, घुमका तहसील में 105.5 मिमी, छुरिया तहसील में 154.2 कुमरदा तहसील में 80 मिमी एवं डोंगरगांव तहसील में 148.7 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

डीजी न्यूज़ डोंगरगढ़

संपादक-विमल अग्रवाल

1
0
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!