गैंदाटोला- 15 को रिकॉर्डिंग डांस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम????जय जोहार साथियों

????गैंदाटोला में रिकार्डिंग डांस प्रतियोगिता 15 सितंबर को।

????ग्राम गैंदाटोला में विघ्नहर्ता गणेशोत्सव समिति एवं समस्त ग्रामवासी गैंदाटोला के तत्वावधान में 15 सितंबर रविवार को बाजार चौंक में रात्रि 9 बजे से रिकार्डिंग डांस स्पर्धा होगी।

????प्रतियोगिता दो चरणों सामूहिक,युगल एवं एकल में आयोजित की जाएगी। सामूहिक डांस स्पर्धा में प्रथम चार विजेता टीम को क्रमशः 15001 ₹ 10001 ₹ 7001 ₹ 5001 ₹ से पुरुस्कृत किया जायेगा वहीं युगल एवं एकल के चार विजेता टीम को 10001 ₹ 6001 ₹ 4001 ₹ 3001 ₹ दिया जाएगा। साथ ही सदाबहार राशि का भी इनाम रखा गया है। कार्यक्रम की एंकरिंग सीजी स्टार एवं शायरी क्वीन के रूप में प्रसिद्ध कांकेर निवासी लीना कोसमा करेंगी।

????प्रतियोगिता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अल्फिया हनीफ कुरैशी (सरपंच ग्राम पंचायत गैंदाटोला), डॉ.प्रकाश शर्मा (सचिव जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव), हेमिन विष्णु साहू (जनपद सदस्य छुरिया), खिलेश्वर साहू (महामंत्री मंडल भाजपा छुरिया), मनीष त्रिपाठी (मंत्री, मंडल भाजपा छुरिया), हेमलता दिलीप साहू (सरपंच ग्राम पंचायत फाफामार) महेश गुप्ता (ग्राम पटेल) खलील अहमद कुरैशी (समाजसेवी) मनोज राजकुमारी सिन्हा (पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत छुरिया) उपस्थित रहेंगे।

आयोजन समिती ने समस्त ग्रामवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

डीजी न्यूज़ डोंगरगढ़

संपादक-विमल अग्रवाल

1
0
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!