जय राम🙏जय जोहार साथियों
🔷चालू सत्र में विद्यालय बंद करने के तुगलकी फरमान का पालकों ने किया विरोध।

🔴डोंगरगढ़- रेलवे कालोनी स्थित दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मिश्रित हाईस्कूल को रेलवे प्रशासन द्वारा चालू शिक्षा सत्र में बंद कर वहां अध्ययनरत छात्र छात्राओं को स्वामी आत्मानंद स्कूल में शिफ्ट करने हेतु फरमान जारी कर दिया और रेलवे अधिकारियों के निर्देश पर स्कूल के प्राचार्य द्वारा अभिभावकों को अपने बच्चों की टीसी निकालने हेतु वाट्सअप मैसेज भेजा गया।
उक्त विषयांतर्गत विद्यालय परिसर में अभिभावकों की मीटिंग रखी गई जिसमें सांसद प्रतिनिधि तरूण हथेल भी उपस्थित रहे। अभिभावकों ने बताया कि इस सत्र में आवधिक 1 की परीक्षा भी हो चुकी है और दोनों स्कूलों का पैटर्न अलग है जिससे भविष्य में बच्चों को मानसिक एवं आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
सांसद प्रतिनिधि तरूण हथेल ने अभिभावकों का समर्थन करते हुए लगभग 100 वर्ष पुराने रेलवे स्कूल को बंद किए जाने के निर्णय का विरोध करते हुए कहा कि इस मामले को लेकर सांसद, कलेक्टर एवं रेलवे के अधिकारियों से मिल कर बात रखेंगे और बच्चों के भविष्य के लिए न्याय की लड़ाई अभिभावकों के साथ मिलकर लड़ेंगे।
डीजी न्यूज़ डोंगरगढ़
संपादक-विमल अग्रवाल








