जय राम🙏जय जोहार साथियों
🔷जिला KCG पुलिस टीम के द्वारा नशे एवं नशेबाजों के विरुद्ध सख्त मुहीम।
🔷सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर घूमने एवं हल्ला गुल्ला/हुड़दंग करने वाले लगभग 100 लोगों की थाने में कराई परेड।
🔷ऐसे लोगों को थाने में दी गई सख्त चेतावनी और नशे के दुष्प्रभावों के संबंध में लिखवाया गया निबंध।
🔷सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वाले 25 व्यक्तियों पर भी कोटपा एक्ट के तहत की गई चालानी कार्रवाई।
🔴 खैरागढ़- 10/09/2025 को जिला के.सी.जी.पुलिस टीम द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीकर घूमने एवं हल्ला गुल्ला/हुड़दंग करने वाले लगभग 100 लोगों की थाना खैरागढ़ में लाकर चेतावनी देकर परेड कराई गई और नशे के दुष्प्रभावों के सम्बन्ध में निबंध लिखवाकर नशा छोड़ने हेतु विशेष हिदायत दिया गया। सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वाले 25 व्यक्तियों पर भी कोटपा एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई। आम नागरिकों को नशामुक्त शहर बनाने हेतु अपील भी की गई।
डीजी न्यूज़ डोंगरगढ़
संपादक-विमल अग्रवाल








