जय राम🙏जय जोहार साथियों
🔷अपने दोपहिया बुलेट वाहन में साइलेंसर मोडिफाईड कर ध्वनी प्रदुषण करने वाले बुलेट चालक के विरूद्ध कार्यवाही।
🔴डोंगरगढ़- दिनांक- 17.09.2025 को रात्रि में थाना प्रभारी डोंगरगढ़ निरीक्षक उपेन्द्र कुमार शाह द्वारा डोंगरगढ़ में अपनी पुलिस टीम को वाहनों के चेकिंग करने हेतु एमसीपी ड्यूटी लगाई गई थी। एमसीपी ड्यूटी के दौरान एक बुलेट वाहन क्रमांक- सीजी 07 ए जेड 9022 के सोमनाथ मंडावी पिता रधुविर सिंह मंडावी उम्र 25 साल निवासी राजकट्टा जिला राजनांदगांव द्वारा अपने बुलेट वाहन का साइलेंसर मोडिफाईड कराकर रात्रि में शहर में ध्वनि प्रदुषण फैला रहा था जिसे पकड़कर मोटर यान अधिनियम की धारा- 182-क (4) के तहत कार्यवाही कर अनावेदक चालक से 5000/-रू0 समन शुल्क लिया गया।
डीजी न्यूज़ डोंगरगढ़
संपादक-विमल अग्रवाल
Post Views: 1,131








