डोंगरगढ़- शराब तस्करों पर पुलिस की कार्यवाही, 4 गिरफ्तार।

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"border":1,"addons":1,"transform":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम????जय जोहार साथियों

अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन पर डोंगरगढ़ पुलिस की कार्यवाही। आबकारी एक्ट 34(2) के तहत 04 आरोपी गिरफ्तार।

शराब तस्करी हेतु उपयोग में लाए 03 दोपहिया वाहन भी जप्त।

????डोंगरगढ़- थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष जायसवाल के नेतृत्व में डोंगरगढ़ पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री, परिवहन एवं तस्करी के विरुद्ध सघन अभियान चलाया गया-

केस- 1)दिनांक 21-01-2026 को मुखबिर सूचना पर आरोपी मोनू निर्मलकर एवं मनीष साहू को ग्राम कटली कलकसा रोड, भैंसरा मोड़ के पास हाई स्कूल के सामने घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपियों से 29 पाव देशी मसाला शराब (5.220 लीटर), कीमत 2,900₹ तथा बिना नंबर प्लेट की एक हीरोहोंडा कीमत 50,000₹ जप्त। कुल जप्ती कीमत – 52,900₹

केस- 2) आरोपी प्रकाश गोड़ को ग्राम खमतराई पथरा टोला मोड़ के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया। कब्जे से 12 पाव देशी प्लेन शराब (2.160 लीटर) कीमत 960₹, 20 पाव शोले देशी मसाला शराब (3.6 लीटर) कीमत 2,000₹ तथा मोटरसाइकिल CG 08 AJ 0380 कीमत 30,000₹ जप्त। कुल जप्ती कीमत – 32,960₹

केस- 3)आरोपी हेमलाल टंडन को ग्राम मेढ़ा से पटपर रोड ईंट भट्ठी के पास पकड़ा गया। कब्जे से 40 पाव देशी प्लेन शराब (7.2 लीटर) कीमत 3,200₹ तथा मोटरसाइकिल TVS Jupiter स्कूटी CG 08 BE 3315 कीमत 80,000₹ जप्त। कुल जप्ती कीमत–83,200₹

चारों आरोपियों को धारा 34(2) आबकारी एक्ट में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

आरोपी–01)मोनू निर्मलकर, पिता नत्थू निर्मलकर, उम्र 38 वर्ष, निवासी कुम्हारपारा, डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव

02)मनीष साहू, पिता राजेश साहू, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम अछोली, डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)

03)प्रकाश गोड़, पिता फसरा गोड़, उम्र 35 वर्ष, निवासी खमतराई पथरा टोला, डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)

04.हेमलाल टंडन, पिता दयाराम टंडन, उम्र 39 वर्ष, निवासी दर्राबांधा, ओपी चिचोला, थाना छुरिया, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)

डीजी न्यूज़ डोंगरगढ़

संपादक-विमल अग्रवाल

4
0
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!