डोंगरगांव- 2 नवम्बर को रोजगार मेला का आयोजन, 400 से अधिक पदों पर होगी भर्ती।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम🙏जय जोहार साथियों 

राजनांदगांव- जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र राजनांदगांव द्वारा 2 नवम्बर 2026 को सुबह 11 बजे से 3 बजे तक शासकीय डॉ. बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोंगरगांव में रोजगार मेला का आयोजन किया गया। रोजगार मेला में एबीस फूड्स एण्ड प्रोटीन्स प्राईवेट लिमिटेड इंदामारा राजनांदगांव द्वारा सिक्योरिटी गार्ड के 90 पद, टीमलीज सर्विसेस लिमिटेड कर्नाटक द्वारा पिकर पैकर के 100 पद, वेदांता स्किल स्कूल कोरबा द्वारा होस्टल मैनेजमेंट के 35 पद एवं सोलर सिस्टम इंस्टॉलर के 20 पद, प्रथम एज्युकेशन फाउंडेशन अंजोरा जिला दुर्ग द्वारा होस्टल मैनेजमेंट के 30 पद, वेयर हाऊस हेल्पर के 30 पद एवं ऑफिस असिस्टेंट के 20 पद, इएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विस रायपुर द्वारा ड्राईवर के 50 पद एवं नर्सिंग स्टॉफ के 10 पद, पुष्कल एग्रोटेक लिमिटेड रायपुर द्वारा सेल्स रिप्रेजेंटेटिव के 20 पद एवं सेल्स ऑफिसर के 20 पद पर भर्ती की जाएगी। रोजगार मेला में शामिल होने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी ई-रोजगार पोर्टल पर अनिवार्य रूप से ऑनलाईन आवेदन प्रस्तुत करना होगा। रोजगार मेला में सभी आवश्यक शैक्षणिक योग्यता के सम्पूर्ण प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, 2 पासपोर्ट साईज फोटो के साथ निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर उपस्थित हो सकते है।

विमल अग्रवाल

संपादक- डीजी न्यूज़

1
0
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!