#मनगटा में एक साथ 49 रिसॉर्ट्स पर कार्रवाई से मचा हड़कंप, आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही।

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"border":1,"addons":1,"transform":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम🙏जय जोहार साथियों

मनगटा में पुलिस की बड़ी दबिश- एक साथ कई रिसॉर्ट्स पर कार्रवाई से मचा हड़कंप।

राजनांदगांव- कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा सार्वजनिक शांति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला पुलिस द्वारा मनगटा क्षेत्र में स्थित रिसॉर्ट्स पर 40 पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों की विभिन्न टीमों द्वारा लगभग 49 रिसॉर्ट्स में एक साथ सघन दबिश एवं छापेमारी की कार्रवाई की गई।

छापेमारी के दौरान मनगटा क्षेत्र स्थित रॉक हाउस रिसॉर्ट, वनांचल रिसॉर्ट, स्काय रिसॉर्ट, डी कास्टल रिसॉर्ट एवं विसलिंग वुड्स रिसॉर्ट में अवैध रूप से शराब सेवन की सुविधा उपलब्ध कराए जाने की पुष्टि हुई। मौके पर मौजूद लोगों को समझाइश दी गई तथा संबंधित रिसॉर्ट संचालकों एवं प्रबंधकों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 36(सी) के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की गई।

वहीं ग्राम मनगटा, वन चेतना केंद्र के सामने सार्वजनिक स्थान पर शराब के नशे की हालत में पाए गए एक व्यक्ति के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 36(च) के अंतर्गत कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान सभी रिसॉर्ट संचालकों को विधिवत नोटिस जारी किए गए, जिनमें उन्हें भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत लागू नियमों का पालन सुनिश्चित करने हेतु सख्त चेतावनी दी गई। नोटिस में यह भी स्पष्ट किया गया कि नियमों के उल्लंघन की स्थिति में संबंधित धाराओं के तहत कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जिला पुलिस की यह संगठित, त्वरित एवं निर्णायक कार्रवाई कानून के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। अवैध गतिविधियों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति अथवा संस्था के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

डीजी न्यूज़ डोंगरगढ़

संपादक-विमल अग्रवाल

2
0
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!