डोंगरगढ़-रेलवे चौंक के पास जुआ खेल रहे 7 जुआरी गिरफ्तार

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"border":1,"addons":1,"transform":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम🙏जय जोहार साथियों

रेलवे चौंक के पास जुआ खेल रहे 7 जुआरी गिरफ्तार। रेड कार्यवाही के दौरान मौके से नगदी रकम 51,070/- रुपये एवं 52 पत्ती ताश जप्त।

डोंगरगढ़- अवैध गतिविधियों की रोकथाम एवं अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु थाना प्रभारी डोंगरगढ़ निरीक्षक संतोष जायसवाल अपने पुलिस स्टाफ के साथ अवैध शराब बिक्री पर नियंत्रण रखने, तस्करों पर निगरानी रखने तथा सटोरियों, संदिग्ध व्यक्तियों, पॉकेटमारों, चाकूबाजों एवं अन्य असामाजिक तत्वों पर सतत कार्यवाही कर रहे हैं।

दिनांक 07-02-2026 को रेलवे चौंक स्थित अन्ना इडली दुकान के पीछे डोंगरगढ़ में कुछ व्यक्ति 52 पत्ती ताश से रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए डोंगरगढ़ पुलिस स्टाफ द्वारा मौके पर पहुंचकर रेड कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान कुल 07 जुआरियों को 52 पत्ती ताश से रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपियों से कुल 51,070/- रुपये जप्त कर उनके विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(1) के तहत कार्यवाही की गई। आरोपियों का विवरण– 01)संदीप देवांगन, पिता परमानंद देवांगन, उम्र 33 वर्ष, निवासी कंडरापारा, डोंगरगढ़

02)राजवीर सिंह, पिता बलजीत सिंह, उम्र 29 वर्ष, निवासी बुधवारी पारा, डोंगरगढ़

03)रामकृष्ण साहू, पिता अजर राम, उम्र 52 वर्ष, निवासी बुधवारी पारा, डोंगरगढ़

04)मोहम्मद इमरान, पिता मोहम्मद निखार, उम्र 26 वर्ष, निवासी कालकापारा, डोंगरगढ़

05)सैय्यद इमरान, पिता सैय्यद इस्माइल, उम्र 26 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 24, कश्मीरी पारा, डोंगरगढ़

06)पवन गौली, पिता मोहन गौली, उम्र 26 वर्ष, निवासी बुधवारी पारा, डोंगरगढ़

07)इन्द्रजीत सिंह, पिता स्व. केसर सिंह, उम्र 60 वर्ष, निवासी बुधवारी पारा, डोंगरगढ़

डीजी न्यूज़ डोंगरगढ़

संपादक-विमल अग्रवाल

2
0
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!