खैरागढ़- प्रेमजाल में फंसी नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, अपहरण और जघन्य ह*त्या।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम🙏जय जोहार साथियों

नाबालिक बालिका को पहले अपने प्रेम जाल में फंसाकर दैहिक शोषण किया, फिर पीछा छुड़ाने के लिए अपहरण कर दोस्तों के साथ मिलकर किया जघन्य हत्या।

मुख्य आरोपी मोहन वर्मा द्वारा अपने 02 साथियों के साथ प्लान तैयार कर षडयंत्रपूर्वक ट्रेन से धक्का देकर नाबालिक बालिका की हत्या।

खैरागढ़- दिनांक 29.03.2026 को प्रार्थी शैलेन्द्र वर्मा पिता गजलाल वर्मा निवासी ग्राम चिचोला थाना ठेलकाडीह जिला केसीजी (छ0ग0) ने खैरागढ़ थाना में रिपोर्ट लिखवाया कि इनकी नाबालिक लड़की अपनी मॉं के साथ ग्राम पिपरिया अपने मामा की शादी कार्यक्रम में गई थी। दिनांक 28.03.2026 को शादी का रिशेप्सन कार्यक्रम चल रहा था तभी रात्रि 11.30 बजे इनकी नाबालिक लड़की रिशेप्शन कार्यक्रम से किसी को बिना बताये कहीं चली गई एवं किसी अज्ञात आरोपी के द्वारा अपहरण कर ले जाने की आशंका पर थाना खैरागढ़ में धारा 137(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्व कर अज्ञात आरोपी एवं नाबालिक बालिका की तलाश हेतु टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्य एवं संदेह के आधार पर प्रकरण के मुख्य संदेही मोहन वर्मा पिता स्व0 बिसराम को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जूर्म कबूल किया और घटना के बारे में बताया कि नाबालिक बालिका से आरोपी का लगभग 01 वर्ष से प्रेम संबंध था और शारीरिक संबंध भी बना उसी दौरान नाबालिक बालिका का मासिक धर्म रूक जाने पर आरोपी उसे टेबलेट खिलाया था। कुछ दिन बाद पीड़िता आरोपी को अपने साथ रखने के लिये दबाव डाल रही थी तथा नहीं रखने पर मरने की धमकी देती थी जिससे यह काफी परेशान हो गया था तब उक्त बात आरोपी अपने दोस्त हरीश वर्मा निवासी अछोली को बताया था। उसके बाद आरोपी अपने दोस्त के साथ प्लान बनाया कि पीड़िता को आज डोंगरगढ़ बुलाकर समझाते हैं तथा नहीं मानने पर आज उसे हमेशा के लिये रास्ते से अलग करना है। प्लान के मुताबिक नाबालिक बालिका को मिलने के लिये राजी किया उसके बाद अपने दोस्त हरीश एवं एक अन्य नाबालिग दोस्त के साथ दिनांक 28.03.2026 की रात्रि में मोटर सायकल से खैरागढ़ पिपरिया आये और नाबालिग बालिका का अपहरण किये उसके बाद सबूत मिटाने के लिये पहले से कपड़े खरीदकर रखे थे जिसे रास्ते में ही नाबालिग बालिका को चेंज करवाये तथा मोबाईल भी तोड़कर फेंक दिये और सीधे डोंगरगढ़ रेल्वे स्टेशन ले गये और बिलासपुर का टिकट कराकर रात्रि करीबन 12.00 बजे वेनगंगा एक्सप्रेस से बिलासुपर के लिये निकले, ट्रेन में सीट नहीं मिलने पर दरवाजे के पास ही बैठे थे बिलासपुर पहुंचने पर नाबालिग बालिका स्टेशन में उतरने के लिये बोली किन्तु आरोपी उसे गुमराह कर और आगे ले गया तब‌ नाबालिग बालिका और आरोपी मोहन वर्मा के बीच प्रेम प्रसंग की बातों को लेकर विवाद होने लगा, आरोपी मोहन वर्मा अपने साथी हरीश वर्मा व विधि से संघर्षरत बालक के साथ मिलकर नाबालिग बालिका को जान से मारने के नियत से थाना मस्तुरी बिलासपुर के जयरामनगर रेल्वे स्टेशन के आगे ट्रेन से धक्का देकर नीचे गिरा दिये जिससे उसकी वहीं मृत्यु हो गयी। उसके बाद आरोपी मोहन वर्मा, हरीश वर्मा व विधि से संघर्षरत बालक तीनों अकलतरा रेल्वे स्टेशन में उतरे तब सुबह हो गयी थी फिर तीनों दूसरे ट्रेन में बैठकर वापस डोंगरगढ़ आ गये हरीश अपने घर चला गया, आरोपी मोहन और विधि से संघर्षरत बालक दोनों मोटरसायकल से वापस अपने गांव के लिये निकले और रास्ते में सारंगपुर मोड़ के पास पीड़िता के कपड़े को जला दिये।  

नाबालिग बालिका का शव जयराम नगर गतौैरा स्टेशन के बीच परसदा समपाट रेल्वे फाटक के पास मिलने पर थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर में धारा 194 बीएनएसएस के तहत अपराध दर्ज कर शव की शिनाख्त कर जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया गया था। तकनीकी साक्ष्य एकत्रित कर जांच के दौरान घटना समय को अपहृता एवं आरोपीगण तथा विधि से संघर्षरत बालक चारों लोग डोंगरगढ़ रेल्वे स्टेशन के सीसीटीव्ही कैमरे में देखे गये घटना के बाद अकलतरा रेल्वे स्टेशन के सीसीटीव्ही फूटेज में भी दोनों आरोपी व विधि से संघर्षरत बालक को देखा गया है साथ ही खैरागढ़ शहर के सीसीटीव्ही कैमरे में भी बालिका का अपहरण कर ले जाते देखा गया है।

प्रकरण में आरोपी-

01)मोहन वर्मा पिता स्व0 बिसराम वर्मा उम्र 27 साल निवासी चिचोला थाना ठेलकाडीह जिला केसीजी

02)हरीश वर्मा पिता स्व0 रवि वर्मा उम्र 31 साल निवासी अछोली थाना डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव।

03)एक विधि से संघर्षरत बालक

आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर ज्युडिशियल रिमांड पर भेजा गया, तथा विधि से संर्घषरत बालका को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।

विमल अग्रवाल

संपादक-डीजी न्यूज़

3
0
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!